वाल्वो बसों को दिल्ली एयरपोर्ट के लिए हरी झंडी : आप सुप्रीमो केजरीवाल एवं सीएम भगवंत मान दुआरा

by

जालंधर :
‘आप’ सुप्रीमो तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज जालंधर में दिल्ली एयरपोर्ट को जाने वाली पंजाब रोडवेज की वाल्वो बसों को हरी झंडी देकर रवाना किया।
इस मौके पर संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आज से बस माफिया की लूट बंद हो जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान उन्होंने वादा किया था कि इस प्रकार की लूट को रोकेंगे, उनमें से एक लूट आज बंद हो जाएगी। वह है बस माफिया की लूट, जिसको दो-दो, तीन-तीन सरकारों का समर्थन प्राप्त था।
पिछली सरकारों पर तंज कसते हुए सीएम मान ने कहा कि पहले जनता को लूटने वाले थे पर अब जनता को प्यार करने वाले आ गए हैं। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब में आज ट्रांसपोर्ट माफिया का खात्मा हुआ है। पंजाब से दिल्ली हवाई अड्डे के लिए सरकारी बसें शुरु करने का जो कार्य अब तक की सरकारें नहीं कर सकीं, वह भगवंत मान सरकार ने 3 महीनों में कर दिखाया है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार के आज तीन महीने पूरे हुए हैं तथा इन तीन महीनों के दौरान सरकार ने ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। तीन महीनों में 70 सालों से ज्यादा कार्य हुए हैं। सीएम भगवंत मान ने अपने ही मंत्री पर कार्रवाई की है। इस मौके पर केजरीवाल तथा भगवंत मान के साथ पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत भुल्लर भी मौजूद थे। बता दें कि अमृतसर से दिल्ली एयरपोर्ट तक का वाल्वो किराया 1390 रुपये है जबकि अन्य स्थानों पर 1170 रुपये किराया होगा। इस दौरान लोगों को कम किराये के साथ-साथ बढिय़ा सुविधाएं भी मिलेंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

AAP विधायक रमन अरोड़ा भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार : विजिलेंस की छापेमारी के बाद गिरी गाज

चंडीगड़ :  पंजाब की भगवंत मान सरकार ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ कुछ शिकायतें मिली थीं, जिसमें उन पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाई-बहन ने फांसी लगाकर दी जान : फ्लैट में फंदे से लटकी मिली लाशें

नई दिल्ली । दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके में रविवार सुबह भाई-बहन द्वारा कथित तौर पर एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर...
article-image
पंजाब

150 हुए शार्ट लिस्ट, 350 से ज्यादा नौजवानों ने की शिरकत रोजगार मेले में : प्रदेश में एक वर्ष में 29 हजार से ज्यादा नौजवानों को दिया रोजगार: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो में लगे रोजगार मेले में की शिरकत ,अलग-अलग संस्थानों की ओर से चुने नौजवानों को दिए ऑफर लैटर होशियारपुर, 07 जून: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा...
article-image
पंजाब

पंजाब में हर दिन लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं और लोगों को अपने घरों से बाहर निकलना  भी मुश्किल हो चुका : आरएमपीआई

गढ़शंकर : इंक़लाबी मार्क्सवादी पार्टी ऑफ इंडिया (आरएमपीआई) द्वारा संविधान बचाओ, देश बचाओ, कॉर्पोरेट बचाओ कार्यक्रम के तहत गांव भज्जल , तहसील गढ़शंकर में एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में गांव...
Translate »
error: Content is protected !!