दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना होगी लग्जरी वाल्वो बस : होशियारपुर बस स्टैंड से रोजाना सुबह 6:40 बजे

by

दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी सौगात है पंजाब सरकार की लग्जरी वाल्वो बस सेवा: ब्रम शंकर जिंपा
होशियारपुर :
कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब श्री भगवंत मान की ओर से 15 जून को जालंधर बस स्टैंड से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए लग्जरी वाल्वो बस के सेवा की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह सेवा कल से पंजाब के अलग-अलग जिलों में शुरु हो जाएगी, जिसको लेकर होशियारपुर सहित पूरे पंजाब के लोगों में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा संबंधी पंजाब सरकार के इस फैसले की जहां पूरे प्रदेश में प्रंशसा की जा रही है वहीं विदेशों में बैठे एन.आर.आईज भी सरकार के इस कदम की सराहना कर रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि होशियारपुर जिले में एन.आर.आईज ज्यादा होने के कारण यहां से अक्सर लोगों को दिल्ली एयरपोर्ट पर जाने के लिए प्राईवेट बसों का सहारा लेना पड़ता था, जिसका किराया 2500 रुपए के करीब था लेकिन पंजाब सरकार के इस जन हितैषी फैसले के बाद अब लोगों को दिल्ली एयरपोर्ट जाने के लिए मात्र 1240 रुपए किराया ही देना पड़ेगा जो कि प्राइवेट बसों के मुकाबले आधार किराया है। उन्होंने कहा कि घर बैठे ही travelyaari.com, punbusonline.com पर आनलाइन बुकिंग करवा कर कम किराए पर पंजाब सरकार की लग्जरी ए.सी बस की सुविधा लाभ लिया जा सकता है।
होशियारपुर के जोधामल रोड पर रहने वाले एन.आर.आई. मनोज कुमार, गांव नंदन की प्रभजोत कौर, तरलोचन सिंह, नई आबादी के हरप्रीत सिंह ने पंजाब सरकार द्वारा दिल्ली एयरपोर्ट के लिए लग्जरी वाल्वो बस की सुविधा शुरु करने पर आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस सुविधा से जिले से संबंधित एन.आर.आईज को बड़ी सुविधा मिली है और उन्हें अब प्राइवेट बसों पर ज्यादा किराया खर्च नहीं देना पड़ेगा और होशियारपुर बस स्टैंड से ही बस से ही वाल्वो बस सेवा प्राप्त हो सकेगी।
जनरल मैनेजर पंजाब रोडवेज श्री अरविंद शर्मा ने बताया कि 43 सीटों वाली इस बस की बुकिंग आनलाइन ही की जा सकती है। उन्होंने कहा कि बस में ए.सी की सुविधा के अलावा पीने वाला पानी भी मुहैया करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि होशियारपुर से दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाली लग्जरी वाल्वो पनबस होशियारपुर बस स्टैंड से रोज सुबह 6:40 बजे रवाना होगी व गढ़शंकर, नवांशहर, बलाचौर, चंडीगढ़ सैक्टर-17 से होती हुई दिल्ली एयरपोट पहुंचेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किसान आंदोलन -02 : सड़कों पर फिर क्यों किसान? अन्नदाता की क्या हैं मांगें-जानिए

पंजाब से किसानों ने मंगलवार को सुबह अपना ‘दिल्ली चलो’ मार्च शुरू कर दिया है। किसानों की अंबाला-शंभू, खनौरी-जींद और डबवाली सीमाओं से दिल्ली की ओर कूच करने की योजना है। शंभू बॉर्डर भारी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

8वीं बार चुने गए प्रधान पंकज कृपाल बार एसोसिएशन गढ़शंकर के

गढ़शंकर, 16 दिसम्बर : बार एसोसिएशन गढ़शंकर के आज हुए चुनाव में वकीलों ने 8वीं वार एडवोकेट पंकज कृपाल पर विश्वास जताते हुए बार एसोसिएशन के प्रधान चुन लिया। इस चुनाव में कुल 58...
article-image
पंजाब

ਹਲਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਅੰਗਦ ਸਿੰਘ ਵਲੋਂ ਪਿੰਡ ਕੁਲਾਮ ਵਿਖੇ ਕਰਜ਼ਾ ਮੁਆਫੀ ਦੇ ਚੈਕ ਤਕਸੀਮ ਅਤੇ ਜ਼ਿੰਮ ਦਾ ਸਮਾਨ, ਖੇਡ ਕਿੱਟਾਂ ਵੀ ਭੇਂਟ

ਨਵਾਂਸ਼ਹਿਰ- ਹਲਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਅੰਗਦ ਸਿੰਘ ਵਲੋਂ ਅੱਜ ਪਿੰਡ ਕੁਲਾਮ ਵਿਖੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਬੇਜ਼ਮੀਨੇ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਲਈ ਆਰੰਭ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕਰਜ਼ਾ ਮੁਆਫੀ ਸਕੀਮ ਦੀ ਬਹੁਮੰਤਵੀ ਸਹਿਕਾਰੀ ਸਭਾ ਚੂਹੜਪੁਰ ਦੇ ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੇ ਪਿੰਡਾਂ ਕੁਲਾਮ,ਦੁਰਗਾਪੁਰ ਅਤੇ ਚੂਹੜਪੁਰ...
Translate »
error: Content is protected !!