भदसाली में लगभग 50 लाख से निर्मित टयूबवैल व ओवर हैड टैंक का किया लोकार्पण

by

ऊना : एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज हरोली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भदसाली में लगभग 50 लाख की लागत से दो टयूबवैल तथा एक ओवर हैड टैंक का लोकार्पण किया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इन टयूबवैलों तथा ओवर हैड टैंक के बनने से स्थानीय लोगों की पीने के पानी की समस्या से निजात मिलेगी।
प्रो राम कुमार ने बताया कि जय राम ठाकुर के नेतृत्व में गत साढे़ 4 वर्षों में हरोली हल्के का समान विकास हुआ है। उन्होंने बताया कि हरोली हल्के में जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर को नल से स्वच्छ जल मुहैया करवाया गया है। इसके अलावा लोगों को सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध करवाने के लिए जगह-जगह टयूबवैलों का निर्माण भी किया जा रहा है ताकि किसान का रूझान नकदी फसलों को पैदा करने की ओर बढे़। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश में 7.78 लाख घरों को पेयजल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं जिससे राज्य के लगभग 89.17 प्रतिशत घरों को स्वच्छ पेयजल सुविधा मिली है।
इसके अलावा प्रो. राम कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बिना आय सामाजिक सुरक्षा पेंशन की आयु सीमा को 60 वर्ष करना, 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली, एचआरटीसी की बसों में महिलाओं को किराए में पचास प्रतिशत की छूट और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिल माफ करने जैसे निर्णयों में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की जनहितैषी व दूरदर्शी सोच झलकती है।
इस अवसर पर पंचायत प्रधान भदसाली सुदेश कुमारी, प्रधान भदसाली हार सरोज कुमारी, बीडीसी सदस्य पुष्पा देवी, उप प्रधान अजमेर सिंह, पूर्व मंडलाध्यक्ष जसविंदर गोगा, संजीव, विक्रम, अजय, लव्ली सुनील, रिंकु, रवि कुमार, कर्ण, यशपाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

ऊना हिमाचल प्रदेश में अखिल भारतीय किसान आन्दोलन का समर्थन | 

संतोखगढ़(ऊना) :अखिल भारतीय किसान सभा और सेन्टर आफ इन्डियन ट्रेड यूनियन (सीटू )जिला ऊना हिमाचल प्रदेश में अखिल भारतीय किसान आन्दोलन का समर्थन करते हुए 14 दिसम्बर 2020 को  भारत के हर जिला स्तरीय...
हिमाचल प्रदेश

26 नए विधायकों की 2 दिवसीय ई-विधान ट्रेनिंग शुरू : राज्य की वित्तीय स्थिति को समझाने पर जोर

शिमला : 14वीं विधान सभा के लिए पहली बार चुनाव जीत कर आए 26 नए विधायकों की 2 दिवसीय ई-विधान ट्रेनिंग विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज से शुरू हो गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ढगवार में 225 करोड़ की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक मिल्क प्लांट की आधारशीला रखेंगे मुख्यमंत्री

बहुरेंगे दूध उत्पादकों और पशुपालकों के दिन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल एएम नाथ।  धर्मशाला, 22 जनवरी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 23 जनवरी (बृहस्पतिवार) को धर्मशाला के ढगवार में 225 करोड़ रूपये की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गगरेट में डीएसपी कार्यालय, दौलतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को नागरिक अस्पताल बनाने की घोषणा की, जमीन उपलब्ध हो जाने के बाद गगरेट में कॉलेज खोला जाएगा : जिला ऊना में राजस्व लोक अदालतों में इंतकाल के 3713 और तकसीम के 1107 मामले निपटाए गए – मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू

 गगरेट (ऊना ) मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के तहत बड़ा भंजाल में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता की और जन समस्याएं सुनी। कार्यक्रम के...
Translate »
error: Content is protected !!