स्कूली बच्चों को बाल श्रम उन्मूलन पर किया जागरूक

by

ऊना : महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मावा कोहलां व घनारी में जिला बाल संरक्षण ईकाई ऊना द्वारा बाल श्रम उन्मूलन सप्ताह के तहत बच्चों को जागरूक किया गया। इस जागरूकता शिविर में जिला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में 430 बच्चों ने भाग लिया।
जागरूकता शिविर में जिला बाल संरक्षण अधिकारी ऊना कमलदीप सिंह ने बच्चों को बाल श्रम प्रतिबंध एवं नियम संशोधन अधिनियम 2016 बारे जागरूक किया। इसके अतिरिक्त बच्चों की देखरेख एवं संरक्षण के तहत 24 घंटे निःशुल्क आपातकालीन मोबाईल सेवा 1098 बारे भी जानकारी मुहैया करवाई गई। उन्होेंने जागरूकता शिविर में दिए गए संदेश को बच्चों व अध्यापकों को समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील की ताकि इन बुराइयों से समाज को बचाया जा सके।
इस अवसर पर रावमापा मावा कोहलां के प्रधानाचार्य अरूण कुमार, रावमापा घनारी के प्रधानाचार्य शमीर सिंह, संरक्षण अधिकारी अभिमन्यू कपूर, कानूनी परिवीक्षा अधिकारी चंचल सिंह सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माता चिंतपूर्णी मेले का डिप्टी कमिश्नर व एसएसपी ने दौरा कर लिया व्यवस्था का जायजा : हिमाचल व होशियारपुर से जाने वाले भारी वाहनों व टिप्परों का रूट किया डायवर्ट

जिला प्रशासन की ओर से अस्थायी शौचायलय, डस्टबीन, स्वास्थ्य सुविधाओं, ट्रैफिक नियंत्रण, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस के अलावा अन्य कई सुविधाओं संंबंधी की गई है विशेष व्यवस्था लंगर कमेटियों को साफ सफाई व ट्रैफिक व्यवस्था...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उत्तर प्रदेश, असम और हरियाणा से हिमाचल को आपदा राहत राशि एवं सामग्री भेजने पर जयराम ठाकुर ने जताया आभार

एएम नाथ। कांगड़ा : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आपदा से प्रभावित हिमाचल प्रदेश के लोगों की मदद के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और असम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुचाने के लिए प्रचार प्रसार सुनिश्चित करें- राजेश धर्माणी

बिलासपुर 6 अगस्त 2024- जिला विकास एवं 20-सुत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक मंगलवार को नगर नियोजन, आवास एवं तकनीकी शिक्षा मन्त्री राजेश धर्माणी की अध्यक्षता मंे हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नंबरदारी पर भी भारी व्यवस्था परिवर्तन, 10 महीने से नहीं दिया वेतन – स्टाइपेंड की राह देख रहे हैं इंटर्नशिप कर रहे डॉक्टर : जयराम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष ने दी हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व दिवस की शुभकामनाएं एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा की व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार ने नंबरदारों को...
Translate »
error: Content is protected !!