पानी में करंट आने से 5 भैंसें व एक गाय की मौत

by

गढ़शंकर :पुलिस थाना गढ़शंकर की पुलिस चौकी समुदड़ा के गांव चक गुरु में आज दोपहर छप्पड़ के पानी में करंट आने से 5 भैंसें से एक गाय की दर्दनाक मौत होने का समाचार है। जानकारी अनुसार दोपहर 12:00 बजे के करीब मुसलमान गुर्जर सदरदीन पुत्र वीरू निवासी समुंदड़ा दूध के लिए रखे अपने 30-35 पशु लेकर चराने जा रहा था। चारा चुगने के लिए उसके पशु गांव चक गुरु के छप्पड़ के पास पहुंचे। वहां गांव की बिजली की सप्लाई के लिए लगे ट्रांसफार्मर की एक खींच के लिए डाली तार पशुओं के द्वारा टूट जाने पर बिजली के संपर्क में आकर पानी में गिर गई। तार के टूटने पर पानी में करंट आने से छप्पड़ में घुसी पांच भैंसें और एक गाय की दर्दनाक मौत हो गई। घटना का पता चलते ही वहां गांव वासी और इलाके के लोग इकट्ठा हो गए और बिजली की सप्लाई को बंद करवाई। इस मौके बिजली बोर्ड के एसडीओ अवतार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की और आगे की कार्यवाही आरंभ कर दी थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

90 हजार की मौत हो चुकी….पंजाब में उनके खाते में भी पेंशन की170 करोड़ की राशि

चंडीगढ़ :  पंजाब में कई ऐसे पेंशनर्स का पता चला है जिनकी मौत हो चुकी है, लेकिन उनके खाते में पेंशन की राशि चली गई। अब सरकार ने इन सभी मृतकों के खातों से...
article-image
पंजाब , हरियाणा

अंबाला में शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म : अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल… 4 पर मामला दर्ज

अंबाला । एक महिला की शिकायत पर बलदेव नगर थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। दहेज मांग, मारपीट, अवैध कैद, धमकाने, शादी का झांसा देकर शोषण...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फर्जी अफसर के पास दो गनर, ड्राइवर और लालबत्ती की थी कार – नोएडा पुलिस ने इस फर्जी IAS अफसर को कियागिरफ्तार

नोएडा : नोएडा सेक्टर 63 थाने की पुलिस ने फर्जी एसपी और जिला कलेक्टर को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। ये फर्जी अफसर दो गनर लेकर चलता था। खुद को गृह मंत्रालय का...
article-image
पंजाब

सब इंस्पेक्टर 300 गें हेरोइन व ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार : पाकिस्तान से आए नशे को करवाता था सप्लाई

तरनतारन :  तरनतारन जिले में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने खालड़ा में तैनात सब-इंस्पेक्टर साहिब सिंह को कथित रूप से करीब 300 ग्राम हेरोइन और ड्रग मनी के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!