डीएवी कालेज गढ़शंकर में बचत खाता संबंधी सेमिनार आयोजित

by

गढ़शंकर, 26 सितम्बर: सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया गढ़शंकर द्वारा डीएवी कालेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर में बचत खाता खुलवाने संबंधी सेमिनार आयोजित किया गया। इस दौरान शाखा प्रबंधक मैडम दीपा रंजन ने छात्राओं से बचत खाता संबंधी विस्तृत जानकारी सांझा की। उन्होंने इसका महत्व बताते भारत सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया मुहिम को सफल बनाने में योगदान डालने के लिए प्रेरित किया। इस समय विनोद कुमार सहायक प्रबंधक, रवि तथा संदीप भी हाजिर थे। कालेज छात्राओं ने इस मुहिम संबंधी भरपूर उत्साह दिखाया। पहुंचे मेहमानों का धन्यवाद करते प्रिंसिपल डॉ. कमल इंद्र कौर ने छात्राओं को बचत करने के लिए उत्साहित करते कहा कि बचत से भविष्य सुरक्षित बनता है। इस अवसर पर मैडम पूनम कुंद्रा, प्रो. सुलेन्द्र पाल, प्रो. हर्षपाल कौर, प्रो. मनप्रीत कौर, प्रो. सुनीता, प्रो. इंद्रजीत कौर, प्रो. जन्नत, प्रो. दीप्ति व अन्य उपस्थित थे। मैडम कामना ने मंच संचालन किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सिंगड़ीवाला ने फगवाड़ा बेगमपुरा पंथक एकत्र के लिए संगतों को किया लामबंद

गढ़शंकर, 10 जून : गुरु साहिब द्वारा बख्शे गए “सरबत दा भला” के सिद्धांत को कमजोर करने तथा सिख और दलित समाज के बीच फूट डालने की कथित साजिशों को रोकने के उद्देश्य से...
article-image
पंजाब

यूथ कांग्रेस ने प्रणव कृपाल के नेतृत्व में माहिलपुर में बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर जयंती मनाई

माहिलपुर ;  यूथ कांग्रेस ने प्रणव कृपाल के नेतृत्व में भगवान वाल्मीकि मंदिर माहिलपुर में बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर की मूर्ति पर फूल माला चढ़ाकर अंबेडकर जयंती मनाई। इस मौके पर प्रणव...
article-image
पंजाब

नशे का टीका लगाकर शव किया था खुर्द बुर्द : तीन आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार, एक फरार की तलाश जारी

गढ़शंकर – दोस्त को नशे का टीका लगाने के बाद मौत जाने पर उसके शव को खुर्द बुर्द करने के आरोप में गढ़शंकर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार किया...
Translate »
error: Content is protected !!