टोल टैक्स व सैस बटोरने के बावजूद बावजूद सडक़ों की हालत खस्ता : धीमान

by

गढ़शंकर से नंगल सडक़ की अत्यंत दयनीय हालत को लेकर रोष मुजाहिरा
गढ़शंकर :
लेबर पार्टी के तत्वावधान में गढ़शंकर से नंगल वाया खानपुर, शाहपुर, कोट महिरा, डल्लेवाल, पंडोरी, झुग्गियां तथा पाहलेवाल सडक़ की अत्यंत दयनीय हालत को लेकर गढ़शंकर में विक्रांत कपूर की अगुवाई की अगुवाई में रोष मुजाहिरा किया गया। जिसमें लेबर पार्टी के अध्यक्ष जय गोपाल धीमान विशेष तौर पर शामिल हुए। उन्होंने बताया कि सडक़ों के नाम पर रोड टैक्स, टोल टैक्स तथा पेट्रोल/डीजल पर प्रति लीटर 8 से 13 रुपये एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर सैस) ली जा रही है। मगर विडंबना यह है कि सडक़ों की हालत फिर भी खस्ता की खस्ता बनी हुई है और यह लोगों के लिए पूरी तरह असुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि सरकारों को लोगों की परेशानी संबंधी कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि उक्त मार्ग पर  50-50 फुट गड्ढे देखे जा सकते हैं और ऐसा प्रतीत होता है कि मुख्यमंत्री पंजाब सडक़ में मछली पालन की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारें समय सिर सडक़ों की मरम्मत न करके देश का बड़ा आर्थिक तथा वातावरण का नुकसान कर रही हैं तथा साथ ही लोगों मानसिक तनाव का शिकार हैं। उन्होंने कहा कि गढ़शंकर के उक्त जर्जर सडक़ को लेकर लोगों द्वारा कई बार धरने प्रदर्शन किए जा चुके हैं एवं यहां तक कि गढ़शंकर के विधायक स्वयं भी उक्त मार्ग से रोजाना निकलते हैं। उक्त मार्ग की सडक़ की इस समय हालत इतना खराब हो गई है कि रोजाना इस पर हादसे हो रहे हैं और लोगों के व्हीकलों को नुकसान पहुंच रहा है। सडक़ के आसपास रहते दुकानदारों व घरों में रहते लोग भी धूल-मिट्टी की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारों का काम सिर्फ झूठ बोल कर वोट बटोरने का रह गया है। उन्होंने सडक़ की खस्ता हालत को लेकर प्रदेश के चीफ सचिव शिकायत दर्ज करवाते हुए इसका शीघ्र निर्माण करवाए जाने की मांग की है। इस मौके पर अशोक कुमार, अवतार सिंह, प्रदीप सिंह, कुलदीप सिंह, जगदीश राज व जसकरन सिंह विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शाम 6 से सुबह 10 बजे तक कंबाइन से धान कटाई पर रोक, पराली जलाने पर भी सख्ती

जिला मैजिस्ट्रेट आशिका जैन के आदेश, 14 नवंबर तक लागू रहेगा प्रतिबंध; कंबाइनों पर सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम अनिवार्य होशियारपुर, 16 सितंबर। धान कटाई सीजन के मद्देनजर जिला मैजिस्ट्रेट आशिका जैन ने जिले में...
article-image
पंजाब

पिछले चार सालों के दौरान कंडी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कराए गए विकास कार्य : डॉ. रवजोत सिंह

ढोलवाहा में लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी की, 1000 फीट से ज्यादा लंबे रास्ते का निर्माण कर लोगों को समर्पित किया गांव कूकानेट और देहरियां की पंचायतों को विकास...
article-image
पंजाब

मां-बेटियों, युवक को मुंह काला कर घुमाया : फैक्ट्री मालिक ने गले में तख्ती पहनाई, लिखा-मैं चोर हूं

लुधियाना :  लुधियाना में फैक्ट्री मालिक ने चोरी करने का आरोप लगाते हुए महिला, उसकी 3 बेटियों और एक युवक को मुंह काला कर घुमाया। पांचों के गले में तख्ती भी पहनाई। तख्ती पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गन्ना खरीद की कीमत में ऐतिहासिक बढ़ोत्तरी, किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

नई दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गन्ना खरीद की कीमत में ऐतिहासिक बढ़ोतरी को केंद्रीय मंत्रिमंडल से मिली मंजूरी का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उनके नेतृत्व में केन्द्र सरकार किसानों...
Translate »
error: Content is protected !!