विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कंडी नहर जल्द शुरू करने की मांग की

by
मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने कहा कि नहर में पानी जल्द आएगा
गढ़शंकर : पंजाब सरकार के चालू बजट सत्र के दौरान गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से गुजरती कंडी नहर को शुरू करने व समय पर पानी की सप्लाई की मांग रखी और गांवों के किसानों के लिए नहरी पानी की मांग की। श्री रौड़ी ने सरकार से मांग की कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र के अधिकांश गांव रेड जोन में हैं जहां नलकूप नहीं लग सकते हैं। इसलिए मेरे निर्वाचन क्षेत्र के गांवों में जल्द से जल्द नहर का पानी उपलब्ध कराया जाए। श्री रौड़ी ने सरकार से कहा कि नहर कच्ची हो या पक्की लेकिन पानी हर हाल में आना चाहिए।
 इसका जवाब देते हुए जल संसाधन मंत्री श्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने कहा कि कंडी नहर का निर्माण चरण 1 और चरण 2 के तहत चल रहा है। उन्होंने कहा कि चरण 2 का निर्माण कार्य जो 31.810 किलोमीटर पूरा हो चुका है और पानी छोड़ दिया गया है। शेष चरण -1 नहर जो 59.500 किमी निर्माणाधीन है, उसे जल्द ही पूरा कर जलापूर्ति की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीएम भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान BJP में शामिल : पंजाब की राजनीति में हलचल

नायब सैनी और सुनील जाखड़ ने दिलाई BJP की सदस्यता, AAP पर साधा निशाना 2027 चुनाव से पहले BJP की बड़ी सेंध, भगवंत मान के परिवार तक पहुंची सियासी लड़ाई एएम नाथ। चंडीगढ़ :...
article-image
पंजाब

11 साल बाद मां से मिली लापता बच्ची

फतेहगढ़ साहिब : वर्ष 2015 में मात्र सात वर्ष की उम्र में लापता हुई बच्ची को जिला बाल भलाई कमेटी फतेहगढ़ साहिब ने लगभग 11 साल बाद उसकी मां और भाइयों से मिला दिया।...
article-image
पंजाब

पुलिस में फ़र्ज़ी भर्ती घोटाले का पर्दाफाश : 102 नौजवानों को पुलिस में दर्जा-4 कर्मचारियों के तौर पर भर्ती कराने का झाँसा , 26,02,926 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप, पुलिस के दो कर्मचारी गिरफ़्तार

चंडीगढ़, 13 जून : पंजाब पुलिस में फ़र्ज़ी भर्ती घोटाले का पर्दाफाश करते हुए 102 नौजवानों को पुलिस में दर्जा-4 कर्मचारियों के तौर पर भर्ती कराने का झाँसा देकर कुल 26,02,926 रुपए की रिश्वत...
article-image
पंजाब

केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते भठ्ठा उद्योग बंद होने की कगार पर : मनीष गुप्ता

होशियारपुर :  केंद्र सरकार की ओर से हर तरफ से देश की जनता को प्रताड़ित किया जा रहा है। यह कहना है भट्ठा मालिक एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल जिसकी अगुवाई मनीष गुप्ता प्रधान तहसील...
Translate »
error: Content is protected !!