पंजाब सरकार के बजट को लेकर मुलाजिमों ने प्रतियां फूंक कर जताया रोष

by

होशियारपुर  28 जून :
पंजाब-यू.टी. मुलाजिम तथा पैंशनर्स सांझा फ्रंट के आह्वान पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पेश किए पहले बजट को सिरे से रद्द करते हुए पंजाब जल स्रोत प्रबंधन तथा विकास निगम के मुलाजिमों द्वारा पंजाब जल स्रोत इंप्लाइज यूनियन (टेवू) के यूनिट अध्यक्ष राजकुमार की अगुवाई में सर्कल कार्यालय के समक्ष बजट की प्रतियां जलाई गईं। इस मौके पर मुलाजिमों द्वारा सरकार के इस बजट को लेकर नारेबाजी की गई।
सांझा फ्रंट के प्रदेश संयोजक एवं टेवू के प्रदेशाध्यक्ष सतीश राणा ने कहा कि यह बजट कार्पोरटाइजेशन का पुलिंदा है। इस बजट ने कुछ वर्गों के लिए मात्र शेख चिल्ली वाले सपने दिए हैं। जबकि दूसरी तरफ सरकार करोड़ों रुपये इश्तिहारबाजी पर खर्च कर चुकी है। उन्होंने कहा कि इस बजट में दो लाख से ज्यादा अस्थाई मुलाजिमों में से सिर्फ 36000 अस्थाई मुलाजिमों को पक्का करने की जो बात कही गई है वह भी पिछली सरकार वाला राग अलापा गया है। उन्होंने कहा कि इस बजट ने मान भत्ता/इन्सैंटिव एवं पुरानी पैंशन बहाली की उम्मीद लगाए बैठे मुलाजिमों को निराश किया है। इसी प्रकार 3.50 लाख पैंशनर्स की पैंशन रिवाइज पर हुए भेदभाव को दूर करने का बजट में जिक्र नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले समय के दौरान विभिन्न मुलाजिमों को मिलते 37 भत्ते बहाल करने, बिना पूरा वेतन दिए तीन साल का प्रोबेशनल समय खत्म करने संबंधी भी बजट में चुप्पी धारी गई है। यह बजट वेतन आयोग के बकाये, महंगाई भत्ते की बकाया रहती किस्तें, वेतन आयोग की त्रुटियां तथा वेतन आयोग का रहता हिस्सा जारी करने को लेकर भी चुप्पी बरती गई। इस मौके पर यूनिट सचिव गगनदीप, जतेन्द्र सिंह ठंडल, विशाल ठाकुर, कुलविन्द्र कुमार, हरविन्द्र कुमार, राजेश कुमार, वरुण भनोट, सोनिया ठाकुर, वरेन्द्र सिंह, अमरावती, इंजीनियर हरप्रीत, परमजीत, स्टीवन, अनीता देवी व सुखविन्द्र कौर विशेष रुप से मौजूद थीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑस्ट्रेलिया और कनाडा स्टडी वीज़ा के बेहतरीन नतीजे आ रहे : कंवर अरोड़ा

चंडीगढ़ : कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के प्रबंध निदेशक कंवर अरोड़ा ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया और कनाडा स्टडी वीज़ा लगातार आ रहे हैं। 2024 में 12वीं पास करने वाले बच्चों को लगातार ऑस्ट्रेलियाई स्टडी वीज़ा...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार, स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के तहत सभी कामों को शीघ्र पूरा करें : एसएमओ. डॉ. निर्मल कुमार

गढ़शंकर l  सर्जन होशियारपुर के निर्देशानुसार सीएचसी बीनेवाल बीत में एसएमओ. डॉ. निर्मल कुमार के नेतृत्व में एक सभी कर्मचारियों की बैठक हुई l इस दौरान राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम पर चर्चा...
article-image
पंजाब

डीसी आशिका जैन की ओर से पदभार ग्रहण करते ही नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्र का दौरा

नशा पीड़ितों से बातचीत, केंद्र में सुविधाओं में वृद्धि के बारे में चर्चा नशा छोड़ चुके युवाओं को रोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के किए जाएंगे उपाय होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डीसी आशिका जैन ने...
Translate »
error: Content is protected !!