12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में एक बार फिर पंजाब में लड़कियों ने बाजी मारी

by

मोहाली : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) द्वारा मंगलवार को घोषित किए गए 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में एक बार फिर पंजाब में लड़कियों ने बाजी मारी है। परीक्षा परिणाम के दौरान टॉप थ्री पोजीशंस पर सरकारी स्कूलों की लड़कियां रही हैं। तीनों ने 500 में से 497 अंक प्राप्त किए हैं।
लुधियाना के तेजा सिंह मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिमला पुरी की ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम की अर्शदीप कौर ने पहला स्थान पाया है। मानसा के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अर्शदीप कौर दूसरे और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जैतो फरीदकोट की कुलविंदर कौर तीसरे स्थान पर रही।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से घोषित परिणाम में इस साल 3,01,700 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी, इनमें से 2,92,530 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इस साल कुल 302 छात्रों ने मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है।
पीएसईबी 12वीं के रिजल्ट में पठानकोट जिले ने टॉप किया है। यहां के स्टूडेंट्स की पास प्रतिशतता प्रतिशत 98.49 प्रतिशत है। वहीं रूपनगर के 98.48 प्रतिशत, एसबीएस नगर के 98.24 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
इस साल 12वीं की परीक्षा में 16,874 स्टूडेंट्स ने मेडिकल की परीक्षा दी, जिनमें से 16,455 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ नॉन मेडिकल के 25,725 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी, जिनमें से 25,215 स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डंकी रूट से इटली गए युवक की हार्ट अटैक से मौत : 23 दिन बाद भी नहीं पहुंचा शव; बूढ़ी मां को बेटे के अंतिम दर्शन का इंतजार

पुनीत महाजन, 4 जुलाई ,:  रामपुर सिंह गांव का रहने वाला घर की आर्थिक तंगी दूर करने और बेहतर रोजगार की तलाश में सात वर्ष पहले डंकी रूट के जरिए विदेश गए रामसिंहपुर निवासी...
article-image
पंजाब

परमपाल कौर सिद्धू ने पंजाब सरकार को दिया करारा जवाब : पंजाब सरकार को जो कारवाई करनी है करें, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, VRS को लेकर एप्लीकेशन में कुछ भी झूठ नहीं लिखा

बठिंडा लोकसभा सीट से बीजेपी की प्रत्याशी और IAS अफसर से वीआरएस के लिए आवेदन करने वाली परमपाल कौर सिद्धू ने पंजाब सरकार को करारा जवाब दिया है। परमपाल कौर ने IAS से VRS...
article-image
पंजाब

बिजली विभाग ने लोगों को 66 केवी लाइनों के नीचे पेड़-पौधे न लगाने तथा उसारी न करने की अपील की

गढ़शंकर, 7 मई: सहायक कार्यकारी इंजीनियर की.एल. मेंटीनेंस उपमंडल नवांशहर ने लोगों से अपील की कि नवांशहर स्थित हल्का कार्यालय के अंतर्गत आने वाली 66 केवी लाइनों के पास किसी भी प्रकार के पेड़-पौधे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीएम ने दिया अस्तीफा : मनोहर लाल खट्टर ने मंत्रिमंडल के इलावा पूरे मंत्रिमंडल ने दिया अस्तीफा – डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने लौटाईं सरकारी गाड़ियां

चंडीगढ़. हरियाणा में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है । इसके साथ ही पुरे मंत्रिमंडल ने भी अस्तीफा दे दिया है। विधायक दल की मीटिंग में हुए फैसले...
Translate »
error: Content is protected !!