सबसे निकट जाकर मुसेवाला को गोलियां मारी थी 19 वर्षीय अंकित सेरसा ने : सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले तीसरे शार्प शूटर अंकित सेरसा गिरफ्तार

by

चंडीगढ़ :
दिल्ली : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले तीसरे शार्प शूटर अंकित सेरसा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह हरियाणा का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने उसे रविवार रात दिल्ली के कश्मीरी गेट से गिरफ्तार किया।
दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर एचजीएस धालीवाल ने बताया कि
गोल्डी बराड़ ने इन शार्प शूटर्स को 28 मई को भी कॉल की थी। उन्हें 29 मई को वारदात करने को कहा गया था। जब मूसेवाला घर से निकला थे तो फिर शूटर्स को बताया कि मूसेवाला के साथ कोई गनमैन नहीं है। उसके 2 दोस्त हैं। वारदात के बाद फौजी ने कॉल कर बताया कि काम हो गया है।
अंकित सेरसा ने पुलिस को बताया कि वह 2 से 7 जून तक गुजरात के कच्छ में रुके थे। इसके बाद प्रियवर्त फौजी बिना मास्क के घूमने लगा। हालांकि, उसने हुलिया चेंज करने के लिए पुलिस रिकॉर्ड वाली फोटो के उलट दाढ़ी कटवाकर हलकी कर ली थी। उसके बिना मास्क घूमने की वजह से अंकित सेरसा, दीपक मुंडी और सचिन भिवानी वहां से भाग निकले।

फौजी और कशिश को पंजाब लाएगी पुलिस
वहीं, पहले पकड़े गए शामिल शार्प शूटर्स के लीडर प्रियवर्त फौजी और कशिश उर्फ कुलदीप को पुलिस पंजाब लेकर आएगी। उनके साथ केशव को भी लाया जाएगा। इसके लिए पंजाब पुलिस दिल्ली पहुंच गई है। तीनों इस वक्त तिहाड़ जेल में बंद हैं। पुलिस उनका प्रोडक्शन वारंट मांग रही है। जिसके बाद ट्रांजिट रिमांड लेकर उन्हें मानसा लाया जाएगा। वहीं मूसेवाला हत्याकांड के बाकी बचे शार्प शूटर मनप्रीत मनु कुस्सा, जगरूप रूपा और दीपक मुंडी के महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में छुपने के इनपुट मिले हैं। दिल्ली और पंजाब पुलिस उक्त राज्यों की पुलिस को साथ लेकर लगातार रेड कर रही है।
दिल्ली पुलिस के गिरफ्तार किए प्रियवर्त फौजी से पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। मूसेवाला की हत्या के बाद शार्प शूटर 9 दिन तक मानसा में किसी अज्ञात जगह पर छिपे रहे। इसके बाद वह लगातार ठिकाने बदलते रहे। अंत में गुजरात पहुंचे। जहां से फौजी और कशिश पकड़े गए। अंकित सेरसा और दीपक मुंडी भाग निकले। सूत्रों की मानें तो जगरूप रूपा और मनु कुस्सा इनसे अलग चले गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कांस्टेबल को शराब माफिया ने पहले कार से घसीटा : फिर कुचलकर मार डाला

नई दिल्ली से हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां के नांगलोई इलाके में शराब माफिया को रोकने की कोशिश कर रहे दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल को कार से पहले दस...
article-image
पंजाब

कोरोना मरीजों के घरों का दौरा कर प्रणव कृपाल ने कोविड किटें वितरित की

गढ़शंकर।   पंजाब प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रणव कृपाल ने पंजाब प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बरिंदर सिंह ढिल्लों द्वारा शुरू किये गये अभियान “साडा पंजाब साडा परिवार” के तहत विभिन्न कोरोना मरीजों...
article-image
पंजाब

माता पिता की पूण्यतिथी ज़रूरतमंदों की सहायता कर मनायेंः उमेश राणा

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  : लायन्ज़ क्लब विश्वास होशियारपुर की ओर से सचिव लायन उमेश राणा ने अपने माता जी स्वर्गीय सरूप कांता पत्नी स्वर्गीय शाम लाल राणा की पूण्य तिथी के अवसर पर वृद्धाश्रम, राम कलोनी...
article-image
पंजाब

ऊना जिले के किसानों की समृद्धि के लिए निर्णायक पहल : डीसी जतिन लाल बोले…बनेगी जिलास्तरीय सोसाइटी, खाद्य उत्पादों का होगा ऊना ब्रांड ‘मॉडल एग्रीमेंट दस्तावेज’ देगा किसानों को धोखाधड़ी से सुरक्षा कवच

रोहित जसवाल। ऊना, 20 दिसंबर. किसानों और बागवानों के हितों की रक्षा एवं आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए ऊना जिले में जिला स्तरीय सोसाइटी का गठन किया जाएगा। इस सोसाइटी में किसान उत्पादक...
Translate »
error: Content is protected !!