सांसद डा. राज कुमार चब्बेवाल, विधायक जिंपा व डिप्टी कमिश्नर ने होशियारपुर दाना मंडी में करवाई धान की खरीद की शुरुआत

by

धान की खरीद को लेकर किसानों को नहीं आने दी जाएगी किसी प्रकार की कोई परेशानीः सांसद चब्बेवाल

–    किसानों और आढ़तियों के हितों का रखा जाएगा पूरा ध्यान : विधायक जिंपा

–    जिले में 4.15 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य, सभी मंडियों में प्रबंध मुकम्मल : डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर, 1 अक्टूबर: लोक सभा सदस्य डा. राज कुमार चब्बेवाल, विधायक ब्रम शंकर जिंपा और डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज दाना मंडी होशियारपुर में धान की खरीद की शुरुआत करवाई। उन्होंने गांव राजपुर भाईयां के किसान सुखविंदर सिंह की ढेरी से धान की खरीद शुरू करवाई और मंडियों में किए गए प्रबंधों का जायजा लिया।

लोक सभा सदस्य डा. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओऱ से पूरे प्रदेश में आज धान की खरीद की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को मंडियों में अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि धान की खरीद के लिए सरकार को 43,786 करोड़ रुपए की सी.सी.एल. लिमिट प्राप्त हो चुकी है और खरीद के लिए फंड की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि मंडियों में पर्याप्त बारदाना उपलब्ध है तथा जिले में निर्धारित खरीद लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। उन्होंने यह भी भरोसा दिया कि खरीदे गए धान की समय पर लिफ्टिंग सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों की सुविधा के मद्देनजर सभी प्रबंध पूरे किए गए हैं।

विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों की फसल की खरीद को लेकर पूरी तरह गंभीर है और मंडियों में किसानों तथा आढ़तियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि खरीद सीजन के दौरान किसानों और आढ़तियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए संबंधित विभागों को आपसी तालमेल के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे मंडियों में निर्धारित नमी के मापदंडों के अनुसार सूखा धान लेकर आएं, ताकि उनकी फसल की खरीद बिना अनावश्यक देरी के हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य और समय पर भुगतान सुनिश्चित करते हुए खरीद प्रक्रिया को सुचारू ढंग से पूरा करना है।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि वर्ष 2025-26 के दौरान जिले में 3,23,524 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई थी, जबकि इस सीजन के दौरान जिले की 65 नियमित और 13 अस्थायी मंडियों में करीब 4,15,000 मीट्रिक टन धान की खरीद होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मुख्य मंडी होशियारपुर में पिछले वर्ष 12,421 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी, जबकि इस बार करीब 16,458 मीट्रिक टन खरीद का अनुमान है।

उन्होंने कहा कि जिले की सभी मंडियों में खरीद संबंधी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। सभी मंडियों में बारदाना पहुंच चुका है और इसकी कोई कमी नहीं है। लेबर तथा ढुलाई के टेंडर भी पहले ही फाइनल किए जा चुके हैं। खरीदे गए धान की 72 घंटे के भीतर लिफ्टिंग सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

डिप्टी कमिश्नर ने किसानों से अपील की कि वे मंडियों में निर्धारित नमी वाला सूखा धान ही लेकर आएं, ताकि उनकी फसल की खरीद बिना किसी परेशानी के तुरंत की जा सके। उन्होंने आढ़तियों से भी कहा कि वे किसानों को सूखा धान मंडियों में लाने के लिए प्रेरित करें, ताकि धान की खरीद का सीजन निर्बाध रूप से चल सके।

उन्होंने पराली प्रबंधन संबंधी प्रबंधों की जानकारी देते हुए कहा कि गांवों में पिछले वर्षों से मशीनरी उपलब्ध करवाई जा रही है, ताकि पराली का इन-सीटू और एक्स-सीटू प्रबंधन किया जा सके। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे पराली को आग न लगाएं। जिले में गांव स्तर पर नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं तथा हॉटस्पॉट गांव चिन्हित किए गए हैं। पराली प्रबंधन की निगरानी के लिए प्रोटेक्शन फोर्स तैनात की गई है और पुलिस द्वारा लगातार गश्त की जा रही है। जागरूकता वैनों के माध्यम से भी किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंडियों में सभी आवश्यक प्रबंध पूरे हैं और एस.डी.एम. अपने-अपने सब-डिवीजन स्तर पर लगातार निगरानी कर रहे हैं। खरीद सीजन के दौरान किसी भी स्तर पर कमी नहीं आने दी जाएगी।

इस मौके पर मेयर प्रवीण सैनी, मार्केट कमेटी होशियारपुर के चेयरमैन जसपाल सिंह चेची, एस.डी.एम. होशियारपुर परमप्रीत सिंह, जिला खाद्य एवं आपूर्ति कंट्रोलर नरिंदर सिंह, आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान सुधीर सूद, मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान रोहित सूद हनी, चेयरमैन तरसेम मोदगिल, विशाल बांसल, हरमीत सिंह, नरेंद्र मोहन शर्मा के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सड़क किनारे खड़ी थार पर मिले गोलियों के निशान : पुलिस ने थार को कब्जे में लिया

दसूहा :   संसारपुर लिंक रोड के किनारे एक लावरिस थार पर चली गोलियों के निशान मिले हैं। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने थार को अपने...
article-image
पंजाब

नवांशहर विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर सांसद तिवारी ने लोगों की समस्याओं को जाना और गांवों के विकास हेतु ग्रांट भी सौंपी 

नवांशहर, 6 जनवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा नवांशहर विधानसभा क्षेत्र के गांव महिरमपुर और दौलतपुर गांवों में पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की गई और उनकी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘गंगा बिहार से बंगाल जाती है… पीएम मोदी ने दिल्ली से कह दी ऐसी बात, जिस पर ममता की बढ़ जाएगी टेंशन

बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने बीजेपी हेडक्वॉर्टर से अगला टारगेट सेट कर दिया है. यानी अब बीजेपी का अगला मिशन है बंगाल. पीएम मोदी ने शुक्रवार को...
article-image
पंजाब

गर्मी फिर से दिखाएगी अपना भीषण प्रकोप : मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट किया जारी, अबोहर में सबसे ज्यादा 47.6 डिग्री तापमान दर्ज

जालंधर : पंजाब के सभी 23 जिलों का तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया है। फाजिल्का के अबोहर में सबसे ज्यादा 47.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग ने आज 23...
Translate »
error: Content is protected !!