सड़क किनारे आराम कर रहे मजदूरों पर टाटा ऐस चढ़ी : एक की मौत व तीन गंभीर घायल

by

गढ़शंकर : 16 जुलाई: मुख्य मार्ग चंड़ीगढ़- होशियरपुर पर गांव सतनौर के पास सड़क किनारे कच्ची जगह पर बैठे लोगों पर टाटा ऐस चढऩे से एक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी मुताबिक गढ़शंकर पुलिस पास दिए बयान में दिनेश कुमार निवासी गढ़ी मानसोवाल ने कहाकि वह उसका भाई अरूण कुमार पुत्र देवराज ,नीरज कुमार व जतिंदर कुमार ठेकेदार अमरिंदर कुमार के पास कद्दू की भराई का काम करते हैं । कद्दू की भराई खत्म करके वह सभी लोग सड़क के किनारे कच्ची जगह पर बैठ गए तो एक टाटा ऐस(पीबी07 एपी-8345) जिसको करनवीर निवासी मोईला(गढ़शंकर) चला रहा ने तेज रफतारी से हमारे ऊपर चढ़ा दी जिससे मेरे भाई अरूण कुमार की र्दुघटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि मैं, नीरज कुमार व जतिंदर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर में भर्ती कराया गया। गढ़शंकर पुलिस ने मतृक अरूण कुमार के भाई दिनेश कुमार के बयान पर आरोपी टाटा ऐस चालक करनवीर के खिलाफ लापरवाही से बाहन चला कर मारने की धारा व दूसरी विभिन्न धराओं का मामला दर्ज करके आगे की कारवाई शुरू कर दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माता चिंतपूर्णी मेले दौरान श्रद्धालुओं को नहीं आने दी जाएगी कोई समस्या: जिलाधीश संदीप हंस

पुख्ता प्रबंधों के लिए जिलाधीश ने अधिकारियों के साथ की बैठक, हिन्दू संगठनों से की सहयोग की अपील होशियारपुर। जिलाधीश संदीप हंस ने कहा कि 28 जुलाई से शुरु होने जा रहे माता चिंतपूर्णी...
article-image
पंजाब

केमिकल से भरा टैंकर ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, चालक को नींद आने से बेकाबू हुआ था टैंकर

गढ़शंकर – रविवार की रात कैमिकल से भरे टैंकर के चालक को नींद की झपकी लगने के कारण उसका टैंकर सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक से टकरा गया जिसके चलते दोनों वाहनक्षतिग्रस्त हो गए...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाकर शहीद भगत सिंह के सपने साकार करने का प्रण : गुरू साहिबान, संत-महात्मा, पीर-पैगम्बरों और शहीदों के जीवन, विचारधारा और शिक्षाओं के प्रसार के लिए स्कूल सिलेबस में उपयुक्त बदलाव करने का ऐलान

महान शहीद के ननिहाल घर में बनेगा संग्रहालय और पुस्तकालय खटकड़ कलाँ ( एस.बी.एस. नगर), 28 सितम्बर: देश में पंजाब को अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प लेते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज...
article-image
पंजाब

जिला स्तरीय पंजाबी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

कविता गायन, काव्य रचना, कहानी और निबंध लेखन में विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा; विजेताओं को नकद पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित होशियारपुर, 28 अक्टूबर । पंजाबी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के...
Translate »
error: Content is protected !!