डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया

by

गढ़शंकर :22 जुलाई: परमजीत सिंह हीर की स्मृति में तीसरा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज गढ़शंकर के गांव मोइला वाहिदपुर में गुरूद्वारा श्री गुरु रविदास जी में आयोजित किया गया। विशेष रूप से शामिल हुए डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी की पूरी टीम भी मौजूद थी। बीडीसी नवांशहर के सहयोग से आयोजित इस शिविर में 71 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर रक्तदाताओं को फलदार और छायादार पौधे भी बांटे गए l इस शिविर में युवाओं ने उत्साह से भाग लिया l डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने संबोधित करते प्रबंधकों के प्रयास की सराहना की और रक्तदान को सर्वोत्तम दान बताया। इस अवसर पर मनप्रीत सिंह रौकी ने संदेश दिया कि हम सभी को रक्तदान करना चाहिए ताकि यह किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए उपयोगी हो सके। इस अवसर पर मनप्रीत सिंह रौकी ने शिविर में आए सभी सम्मानित साथियों का आभार व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिलाओं के फोन का इस्तेमाल कर कई जगह की थीं इंटरनेट कॉल्स : अमृतपाल की 23 मार्च की आखिरी लोकेशन यूपी के लखीमपुर खीरी में

चंडीगढ़ : वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह को पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार की गईं महिलाओं बलजीत कौर व बलवीर कौर के फोन का इस्तेमाल कर दिल्ली समेत कई जगह इंटरनेट...
article-image
पंजाब

निलंबन के बाद नवजोत कौर का दावा : कांग्रेस के 70% पंजाब नेता मेरे साथ….90 प्रतिशत लोगों का समर्थन

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए 500 करोड़ रुपए वाली टिप्पणी के चलते पार्टी से निलंबित किए जाने के एक दिन बाद नवजोत कौर सिद्धू ने मंगलवार को दावा किया कि उन्हें कांग्रेस...
article-image
पंजाब

मोहाली स्कूल ऑफ एमिनेंस के विद्यार्थियों से शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने की मुलाकात

एसएएस नगर : पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज मोहाली के फेज 11 स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस का दौरा किया। इस दौरे के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री ने स्कूल में...
पंजाब

नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म : नाबालिग बच्ची की मां की शिकायत पर उसके मामा के खिलाफ मामला दर्ज

लुधियाना : लुधियाना में एक मामा ने अपनी ही नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। इतना ही नहीं आरोपी ने बच्ची को इस बारे में किसी को कुछ न...
Translate »
error: Content is protected !!