लंगर कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं को हर सहूलियत उपलब्ध कराने की जा रही कोशिश : पवन कुमार हैप्पी

by

गढ़शंकर :
श्री अमरनाथ माता चिंतपुरनी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा समस्त इलाका निवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी की यात्रा तथा अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए गढ़शंकर में 27 जून से निरंतर चल रहे 10वें विशाल भंडारे को एक महीना पूरा हो गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए श्री अमरनाथ माता चिंतपुरनी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर के अध्यक्ष पवन कुमार हैप्पी ने बताया कि समस्त इलाका निवासियों तथा दानी सज्जनों का इस विशाल भंडारे को भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि रोजाना ही इस भंडारे में हजारों यात्री तथा संगत लंगर ग्रहण करती है।
उन्होंने बताया कि लंगर कमेटी के समस्त सेवादारों द्वारा यात्रियों की हरेक सहूलियत का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सहूलियत के लिए पूरे लंगर हॉल में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। ताकि किसी भी यात्री को किसी प्रकार की असुविधा ना हो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

धारा 144 लगाने के आदेश : जिला मजिस्ट्रेट ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आठवीं की परीक्षा संबंधी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर घेरे के अंदर

जिले में 4 जुलाई से 15 जुलाई तक ली जाएगी उक्त कक्षाओं की रि-अपीयर परीक्षा होशियारपुर, 02 जुलाई: वाइस चेयमैन पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी पत्र के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला मजिस्ट्रेट...
article-image
पंजाब

उन्नति कोऑपरेटिव सोसायटी, तलवाड़ा ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दी 1000 राशन किटों की सहायता

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डिप्टी कमिश्नर-कम-अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसायटी आशिका जैन ने बताया कि इस समय पूरा पंजाब बाढ़ की मार झेल रहा है और इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ पूरा देश...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार जनता की बेहतरी के लिए कर रही है दिन-रात कार्य : ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 11 में ट्यूबवेल व वार्ड नंबर 15 सीवरेज व गलियों के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत होशियारपुर, 07 अक्टूबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य...
Translate »
error: Content is protected !!