बाइक सवार लूटेरों का आंतक : बाइक सवार लूटेरों ने महिला से सोने की बालियां लूटी

by

माहिलपुर – इलाके में पिछले कुछ दिनों से अपराधिक तत्व लोगों को अपनी लूट का शिकार बना रहे हैं उससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है वही पुलिस इन लोगों पर नकेल कसने में नाकाम साबित हो रही है। बाइक सवार लूटेरों का आंतक हर तरफ मचा हुआ है वह शरेआम दिन दिहाड़े लूट की वारदातों को अंजाम दे कर फरार हो जाते हैं और पुलिस लकीर पीटती रह जाती है। ऐसी ही लूट की घटना के शिकार पति पत्नी माहिलपुर में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते नजर आए। इस संबंध में सतलुज व्यास से आपबीती सुनाते हुए गियान सिंह व उसकी पत्नी कुलविंदर कौर निवासी मजारा डिंगरिया थाना माहिलपुर ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ 31 जुलाई को कालेवाल भगतां में धार्मिक स्थल पर मेला देखने गए थे और गांव वापस लौटते हुए वह जब राधास्वामी सत्संग भवन माहिलपुर के पास पहुंचे तो पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक जिन्होंने हेलमेट पहने हुए थे हमे रोक लिया और उन्होंने कुलविंदर कौर के कानों में पहनी सोने की बालियां लूट ली और धमकियां देते हुए माहिलपुर की और फरार हो गए। गियान सिंह ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में माहिलपुर थाने में शिकायत की थी लेकिन पुलिस लुटेरों को पकड़ने के मामले पर चुप हो गई है जिसके चलते वह स्वयं अपनी पत्नी व बच्चों के साथ लुटेरों को पकड़ने के लिए दुकानों में लगी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे है ताकि लुटेरों को पकड़ा जा सके और उसके सोने की बालियां मिल सके। इस संबंध में एसएचओ माहिलपुर जसवंत सिंह ने बताया कि यह केस मेरे ध्यान में है और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक कराई जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बबर खालसा कालेज का बी. एससी. के 6वे समेस्टर के परिणाम रहे शानदार

गढ़शंकर, 15 जुलाई : बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर का बी. एससी. के 6वे समेस्टर की परीक्षाओं के परिणाम उत्साहवर्धक रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यकारी प्रिं प्रो लखविंदरजीत कौर...
article-image
पंजाब

5 नवंबर व 2, 3 दिसंबर छुट्टी वाले दिन वोटर सूची के विशेष संशोधन संबंधी लगाए जाएंगे विशेष कैंप: कोमल मित्तल

आज लगे विशेष कैंपों के दौरान एस.डी.एम्ज ने बूथों की चैकिंग की होशियारपुर, 04 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी कोमल मित्तल ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से योग्यता तिथि 1 जनवरी...
article-image
पंजाब

घोटाला 1178 करोड़ का : कांग्रेस के कार्याकाल में हुआ 1178 करोड़ का घपला पूर्व कृषि मंत्री ने किया खुलासा

चंड़ीगढ़ । पंजाब के पूर्व कृषि मंत्री रणदीप सिंह नाभा ने गत दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिख कर अपनी ही सरकार में फसली अपशिष्ट की मशीनरी से संबंधित 1,178 करोड़ रुपये के...
article-image
पंजाब

कांग्रेस नेताओं ने पंजाब उपचुनाव से पहले वडिंग ने भी कर दिया बड़ा दावा

चंडीगढ़।  कांग्रेस की पंजाब इकाई के नेताओं ने मंगलवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के लोगों के सामने अपने ‘झूठ और झूठे वादों’ के चलते बेनकाब हो गई है और...
Translate »
error: Content is protected !!