भंडारे में दो लाख से अधिक संगत ने लंगर ग्रहण किया : श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा 27 जून से लगाया भंडारा शानो शौकत से संपन्न

by

गढ़शंकर : श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा समस्त इलाका निवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी की यात्रा तथा अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए 27 जून से लगाए
गए विशाल भंडारे को 40 दिनों के उपरांत विश्राम दे दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए लंगर कमेटी के सेवादार विनय शर्मा तथा हरपाल सिंह ने बताया कि समस्त इलाका निवासियों के सहयोग से गढ़शंकर के होशियारपुर रोड पर 27 जून से लगाए विशाल भंडारे को 40 दिन के उपरांत विश्राम दे दिया गया। उन्होंने बताया कि लंगर कमेटी के समूह सेवादारों द्वारा यात्रियों की हर सहूलियत का विशेष ध्यान रखा गया। उन्होंने बताया कि 40 दिन चले इस विशाल भंडारे में दो लाख से अधिक संगत ने लंगर ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि आज लंगर के आखिरी दिन
लंगर हॉल में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया और शाम को रोहतक हरियाणा से पहुंचे जंगम बाबा द्वारा भोलेनाथ जी की महिमा का गुणगान किया गया। इस अवसर पर बड़ी गिनती में संगत ने पहुंचकर दरबार में हाजिरी लगवाई। इस अवसर पर लंगर कमेटी के समूह मेंबरों के अलावा बड़ी गिनती में सेवादार उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस में ‘काली भेड़ों’ की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू : सूची अगले सप्ताह स्पीकर को भेजी जाएगी

चंडीगढ़, 11 सितंबर :   पंजाब सरकार ने पुलिस में ‘काली भेड़ों’ की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि ऐसे अधिकारियों की सूची विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां को सौंपी जा सके। ...
article-image
पंजाब

सरपंच यूनियन ब्लॉक गढ़शंकर : सर्बसमिती से सोनी को अध्यक्ष और जतिन्द्र ज्योति व सरपंच बलदीप सिंह को उपाध्यक्ष चुना

गढ़शंकर।  सरपंच यूनियन ब्लॉक गढ़शंकर की मीटिंग में सर्बसमिती हुए चुनाव में 21 सदस्यीय कमेटी का चुनाव हुया। जिसमे कुनैल के सरपंच विनोद कुमार सोनी को अध्यक्ष और बस्ती सेंसिया के सरपंच जतिन्द्र ज्योति ब...
article-image
पंजाब

Workers Donate Blood at Camp

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/May 1 : On the occasion of World Labour Day, a blood donation camp was organized by BDC Blood Centre in collaboration with the Indian Society of Blood Transfusion and Immunohaematology...
article-image
पंजाब

प्रवासियों द्वारा दिन प्रतिदिन की जा रही आपराधिक गतिविधियों को लेकर बिभिन्न संगठनों दुआरा गढ़शंकर में विद्रोह/जागरूकता मार्च निकाला

गढ़शंकर l गढ़शंकर के बंगा चौक पर सभी समाजसेवी, धार्मिक, बुद्धिजीवी और स्थानीय निवासियों ने प्रवासियों द्वारा की जा रही आपराधिक गतिविधियों को लेकर विद्रोह/जागरूकता मार्च निकाला जिसमें विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग...
Translate »
error: Content is protected !!