कौन हे शक्ति दुबे …….जिस ने UPSC की परीक्षा में किया टॉप……किस विषय में दी थी परीक्षा

by
प्रयागराज की शक्ति दुबे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिविल सेवा परीक्षा 2024 में पहला स्थान हासिल किया है. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आज मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित किया। शक्ति के बाद हर्षिता गोयल दूसरे स्थान पर रहीं।
शक्ति दुबे ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन किया. यूपीएससी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि शक्ति ने राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध को वैकल्पिक विषय के रूप में रखते हुए परीक्षा पास की है।
इलाहाबाद के बाद BHU से पूरी की पढ़ाई
शक्ति दुबे का जन्म उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में हुआ. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा और ग्रेजुएशन की पढ़ाई प्रयागराज में ही पूरी की. ग्रेजुएशन के लिए उन्होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी को चुना और फिर उच्च शिक्षा के लिए वह काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) चली गईं. BHU से उन्होंने बायोकैमिस्ट्री (जैव रसायन) में पोस्ट-ग्रेजुएशन 2016 में पूरा किया. इसके बाद वह सिविल सेवा की तैयारी में जुट गईं।
पोस्ट-ग्रेजुएशन के बाद शक्ति दुबे ने तय किया कि वह सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) की तैयारी करेंगी. 2018 से ही वह देश की सबसे कठिन परीक्षा की तैयारी में जुटी गई थीं. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि यह सिर्फ एक करियर विकल्प नहीं बल्कि देश की सेवा करने का जरिया भी है।
UPSC की टॉप 5 में 3 महिलाएं
एक अकादमी के साथ इंटरव्यू के दौरान जब शक्ति से पूछा गया कि जैसे अयोध्या को राम के लिए और काशी को शिव के लिए देखा जाता है वैसे ही प्रयागराज को किस पहचान से देखा जाना चाहिए, इस पर उन्होंने बड़े गर्व के साथ कहा कि प्रयागराज की पहचान त्रिवेणी संगम से है, जहां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती मिलती हैं. यह धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से एक अत्यंत पवित्र स्थल है।
सिविल सेवा (प्री) परीक्षा, 2024, पिछले साल 16 जून को आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में कुल 9,92,599 प्रत्याशियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 5,83,213 प्रत्याशी परीक्षा में शामिल हुए. इसमें से कुल 14,627 प्रत्याशी लिखित (मेन) परीक्षा के लिए पास हुए. मुख्य परीक्षा सितंबर 2024 में कराई गई. इसमें से 2,845 प्रत्याशियों को व्यक्तित्व परीक्षण या इंटरव्यू के लिए बुलाया गया।
इनमें से 1,009 उम्मीदवारों (725 पुरुष और 284 महिलाएं) को अलग-अलग सेवाओं में नियुक्ति के लिए यूपीएससी की ओर से अनुशंसित किया गया है. इसमें से टॉप 5 में 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

1.60 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्टेडियम का नींव पत्थर विधायक आदिया ने रखा

-400 मीटर का ट्रैक, बास्केटबाल, बालीबाल व बैडमिंटर कोर्ट के साथ बनेगा आधुनिक जिमनेजियम और बनेगा क्रिकेट ग्राउंड शामचौरासी- हलका शाचौरासी की चिंरलंबित मांग को पूका करते हुए युवाओं और बच्चों के लिए वरदान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

6 मई तक नजदीकी थानों में जमा करवाएं सभी लाइसेंसी हथियार

हमीरपुर 02 मई। शहरी निकायांे एवं पंचायतीराज संस्थाओं की निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न करवाने तथा आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुख की सरकार युवाओं को दिलाएगी घर द्वार रोजगार: बाली

चरणबद्व तरीके से राज्य में आयोजित किए जाएंगे रोजगार मेले, नगरोटा में दो दिवसीय रोजगार मेले का हुआ आगाज धर्मशाला, 25 जुलाई। युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खु सरकार कृतसंकल्प...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अस्पताल सेवा के चार साल, उपलब्धियाँ बेमिसाल: अनुराग ठाकुर

ऊना   : केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रयास संस्था द्वारा चलाई जा रही सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा “अस्पताल” के चार वर्षों के कार्यकाल को उपलब्धियों...
Translate »
error: Content is protected !!