शक्ति दुबे बनीं टॉपर- यूपीएससी सिविल सर्विसेज फाइनल रिजल्ट जारी….50 कैंडिडेट्स की लिस्ट

by
नई दिल्ली।  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा पास की थी और 7 जनवरी से 17 अप्रैल, 2025 तक आयोजित इंटरव्यू में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।
इस साल शक्ति दुबे ने सीएसई में पहला स्थान हासिल किया है, जबकि हर्षिता गोयल दूसरे स्थान पर हैं. सरकार के नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1,129 वैकेंसी भरी जानी हैं. इनमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में 180 पद, भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) में 55 पद और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में 147 पद शामिल हैं।
रिजल्ट देखने के लिए, उम्मीदवारों को UPSC की वेबसाइट पर जाना होगा. होमपेज पर, “UPSC Civil Services Final Result 2024” लिंक पर क्लिक करें. एक PDF फाइल खुलेगी जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए होंगे. उम्मीदवार उस फाइल को डाउनलोड करके अपना रोल नंबर ढूंढ सकते हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1056 पदों को भरा जा रहा है. प्रारंभिक परीक्षा 16 जून, 2024 को हुई थी, जिसका परिणाम 1 जुलाई, 2024 को घोषित किया गया था. मुख्य परीक्षा 20 से 29 सितंबर, 2024 के बीच आयोजित की गई थी और इसका परिणाम 9 दिसंबर, 2024 को आया था।

1009 अभ्यर्थी हुए फाइनल लिस्ट में चयनित

आपको बता दें कि फाइनल मेरिट लिस्ट 1009 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इसमें से सामान्य वर्ग से 335, ईडब्ल्यूएस वर्ग से 109, ओबीसी से 318, एससी से 160 और एसटी वर्ग से 87 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट
यूपीएससी की ओर से मेरिट लिस्ट जारी होते ही अभ्यर्थी UPSC की ऑफिशियल upsc.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए इस पेज पर रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स दी जा रही हैं जिनको फॉलो कर आसानी से मेरिट लिस्ट डाउनलोड की जा सकती है।
यूपीएससी सीएसई फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अब अभ्यर्थियों को सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको What’s New सेक्शन में रिजल्ट से संबंधित पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर लें।
इसके बाद अभ्यर्थी इसमें अपना रोल नंबर/ नाम चेक कर सकते हैं।
जिन अभ्यर्थियों का नाम/ रोल नंबर लिस्ट में दर्ज होगा वे ही अंतिम चरण के लिए सफल माने जाएंगे।
UPSC CSE Result 2024 Final merit list
शक्ति दुबे बनीं टॉपर
एसएससी की ओर से जारी रिजल्ट में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने AIR 1 प्राप्त की है। शक्ति दुबे ने अपने मॉक इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने स्कूली पढ़ाई लिखाई प्रयागराज से की है. इसके अलावा, उन्होंने ग्रैजुएशन इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से की है. वहीं, उन्होंने बीएचयू से साल 2018 में बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रैजुएशन किया है. शक्ति दुबे ने बताया कि वह साल 2018 से तैयारी कर रही थीं.
कितने पदों पर होनी हैं नियुक्तियां
आपको बता दें कि इंटरव्यू के लिए 2845 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। इस भर्ती के माध्यम से Indian Administrative Service IAS (Civil Services) के कुल 1056 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। हालांकि 1056 पदों के सापेक्ष केवल 1009 अभ्यर्थियों को ही शॉर्टलिस्ट किया गया है।
टॉपर्स 50 कैंडिडेट्स की लिस्ट
UPSC Civil Service 2024 Toppers: टॉप 50 कैंडिडेट्स के नाम
1. 0240782 शक्ति दुबे
2. 0101571 हर्षिता गोयल
3. 0867282 डोंगरे अर्चित पराग
4. 0108110 शाह मार्गी चिराग
5. 0833621 आकाश गर्ग
6. 0818290 कोमल पुनिया
7. 6902167 आयुषी बंसल
8. 6613295 राज कृष्ण झा
9. 0849449 आदित्य विक्रम अग्रवाल
10. 5400180 मयंक त्रिपाठी
11. 8200949 एट्टाबॉयिना साई शिवानी
12. 5809367 आशी शर्मा
13. 5912548 हेमन्त
14. 0818331 अभिषेक वशिष्ठ
15. 1010403 बन्ना वेंकटेश
16. 6907627 माधव अग्रवाल
17. 0810414 संस्कृति त्रिवेदी
18. 2604936 सौम्या मिश्रा
19. 0833456 विभोर भारद्वाज
20. 2200688 त्रिलोक सिंह
21. 0859649 दिव्यांक गुप्ता
22. 0865358 रिया सैनी
23. 1214507 बी शिवचंद्रन
24. 0334811 आर रंगमंजू
25. 1202909 जी जीई ए एस
26. 6618486 शिवांश सुभाष जगाड़े
27. 0410502 रोमिल द्विवेदी
28. 7809511 ऋषभ चौधरी
29. 1203512 सुभाषकार्तिक एस
30. 0109558 पंचाल स्मित हसमुखभाई
31. 0510887 श्रेया त्यागी
32. 1126194 उत्कर्ष यादव
33. 0816777 अल्फ्रेड थॉमस
34. 0413837 अभि जैन
35. 0840850 श्रेयक गर्ग
36. 2613856 मुस्कान श्रीवास्तव
37. 0801201 शोभिका पाठक
38. 6319367 अभिषेक शर्मा
39. 1204543 मोनिका आर
40. 3405835 इरम चौधरी
41. 0815285 सचिन बसवराज गुट्टूर
42. 1221566 पवित्रा पी
43. 6616032 अवधिजा गुप्ता
44. 0869198 मुदिता बंसल
45. 1907228 मालविका जी नायर
46. 8203187 रावुला जयसिम्हा रेड्डी
47. 1902150 नंदना जी पी
48. 0705455 रितिका रथ
49. 4108641 सौरव सिन्हा
50. 0823200 अंकुर त्रिपाठी
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता 13 फरवरी को अखण्ड चंडी पैलिस दरबार हाल की जाएगी आयोजित : जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा

एएम नाथ। चम्बा 9 फरवरी :   भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला चंबा द्वारा जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन अखण्ड चंडी पैलिस दरबार हॉल चम्बा में  13 फरवरी,2024 को किया जा रहा है।  इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गलोड़ में मल्टी स्पेशियलिटी कैंप 17 को, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे चैकअप

हमीरपुर 15 दिसंबर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग 17 दिसंबर को गलोड़ के हेल्थ वेलनेस सेंटर में बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य मेले का आयोजन करने जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया...
article-image
पंजाब

National Youth Day Celebrated at

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.12 : National Youth Day was celebrated at Lamrin Tech Skills University Punjab with great enthusiasm. Prof. Dr. Satyal, Registrar of the University, addressed the students and highlighted the initiatives taken by Swami...
article-image
पंजाब

दीवान ने मोदी सरकार पर साधा निशाना : एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी वापस लेने, तेल की कीमतें फ्रीज करने और सोना-चांदी पर कस्टम ड्यूटी वृद्धि रद्द करने की मांग

महंगाई को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर तीखा हमला लुधियाना, 13 मई: जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष एवं पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने लगातार बढ़...
Translate »
error: Content is protected !!