लंपी स्किन बीमारी से पशुओं की मौत पर सांसद तिवारी ने प्रकट किया दुःख : पशु डिस्पेंसरियों व अस्पतालों में जरूरी डॉक्टर, स्टाफ व दवाएं मुहैया कराने में असफल रही सरकार

by

रोपड़: 6 अगस्त: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने लोकसभा क्षेत्र में तेजी से फैल रही लंपी स्किन की बीमारी के चलते सैंकड़ों पशुओं के बीमार पड़ने व उनमें से कइयों की मौत पर दुःख प्रकट करते हुए, हालात संभालने में सरकार की असफलता पर गहरा रोष जताया है।
यहां जारी एक बयान में, सांसद तिवारी ने कहा कि लंपी स्किन के चलते रोपड़, नवांशहर सहित राज्य के अन्य कई हिस्सों में बड़ी संख्या में पशु बीमार पड़ रहे हैं और कइयों की मौत हो चुकी है। लेकिन अफसोस है कि हालात इतने बिगड़ने के बावजूद सरकार पशु डिस्पेंसरियों व अस्पतालों में जरूरी डॉक्टर, स्टाफ व दवाएं मुहैया कराने में असफल रही है। सरकारी दावे अभी तक खोखले ही प्रतीत हो रहे हैं।
सांसद तिवारी ने सरकार से जल्द से जल्द कदम उठाने की अपील करते हुए कहा कि कहीं हालत हाथ से न निकल जाएं और पशुओं की जानों व किसानों को आर्थिक नुकसान से बचाया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

1 जुलाई से सभी वाहनों पर लागू हो जाएगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

ऊना( हिमाचल प्रदेश)/दलजीत अजनोहा :  duप्लीकेट नंबर प्लेट लगाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में हिमाचल पुलिस द्वारा ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू किए जाने को लेकर...
article-image
पंजाब

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला….पंजाब के 50 वार्डों के चुनाव रद्द : 6 सप्ताह में फिर होगा मतदान

एएम नाथ।  नई दिल्ली, 8 अक्तूबर: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के स्थानीय निकाय चुनावों से जुड़े एक मामले में 50 वार्डों के चुनाव रद्द कर नए सिरे से चुनाव कराने का आदेश दिया है।...
article-image
पंजाब

नाबालिग लडक़ी से हैरोइन बरामद 220 ग्राम : चाची ने नशा तस्करी में शामिल कर लिया

लुधियाना: 27 सितम्बर लुधियाना जिले में नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए एसटीएफ ने नशा तस्करी के एक मामले में नाबालिग लडक़ी को नामजद किया है। बता दें कि एसटीएफ को नाबालिग के पास...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला कांस्टेबल ने दो पुलिस जवानों पर लगाया रेप करने का आरोप, महिला थाने में मामला दर्ज : 5 साल रेप करता रहा कांस्टेबल, पति को बताने की धमकी देकर दुसरे कांस्टेबल ने किया रेप

बूंदी में दो पुलिस जवानों ने खाकी को दागदार कर दिया. एक महिला कांस्टेबल ने दो कांस्टेबलों पर रेप के आरोप लगाते हुए महिला थाना में मामला दर्ज करवाया है. पुलिस ने मामला दर्ज...
Translate »
error: Content is protected !!