जेल भरो आंदोलन की तैयारियों में जुटे हिमाचल प्रदेश के बागवान

by

शिमला । हिमाचल सचिवालय के बाहर विशाल प्रदर्शन के बाद बागवान “जेल भरो आंदोलन’ की तैयारियों में जुट गए हैं। संयुक्त किसान मंच के बैनर तले आठ अगस्त को ब्लाक स्तर पर बैठकें कर जेल भरो आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। संयुक्त किसान मंच की शिमला में देर रात तक चली बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 दिन में मांगे पूरी नहीं होने की सूरत में बागवान गिरफ्तारियां देकर आंदोलन को उग्र करेंगे।
बता दें कि बीते कल के प्रदर्शन के दौरान बागवानों की मुख्य सचिव आरडी धीमान के साथ बैठक हुई। इसमें सरकार ने मांगे पूरा करने के लिए 10 दिन का समय मांगा है। हालांकि मुख्य सचिव ने सैद्धांतिक तौर पर कुछ मांगे जरूर मान ली है। लेकिन ज्यादातर मांगों पर अभी सहमति नहीं बन पाई है। ऐसे में 16 अगस्त तक मांगे पूरी नहीं होने पर बागवान 17 अगस्त को जेल भरने की बात कह रहे हैं।
सेब उत्पादक संघ के अध्यक्ष सोहन ठाकुर ने बताया कि 1990 के बाद बागवान पहली बार सड़कों पर आया है। संयुक्त किसान मंच के बैनर तले 27 संगठन जेल भरो आंदोलन की तैयारियों में जुट गए हैं। इसके लिए गांव, पंचायत व ब्लाक स्तर पर बैठकें कर रणनीति बनाई जाएगी।
उन्होंने बताया अब बागवान निर्णायक लड़ाई लड़ेंगे। इसके लिए उन्हें चाहे दिल्ली की तर्ज पर आंदोलन क्यों न शुरू करना पड़े। उन्होंने कहा कि बागवान सेब तुड़ान छोड़कर सड़कों पर है। सरकार फिर भी उन्हें हल्के में लेने की कोशिश कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

.मनाली में मिली 30 साल की युवती की लाश…..चेहरा नोचा हुया , पहनी.है जींस और स्वेटर

रोहित जस्वाल। मनाली : हिमाचल प्रदेश के मनाली शहर के पास एक युवती की लाश मिली है. जींस पेंट और स्वेटर पहने हुए इस युवती की पहचान नहीं हो पाई है. साथ ही चेहरे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुप्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर और राजपाल यादव ने मुख्यमंत्री सुक्खू से की भेंट : फिल्म निर्माण की दृष्टि से हिमाचल को पसंदीदा गंतव्य के रूप में विकसित करनेे के लिए सरकार ने एक व्यापक फिल्म नीति तैयार की – मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला, 23 जनवरी :   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से सोमवार सायं ओक ओवर में सुप्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर और राजपाल यादव, निर्माता अनिल शर्मा तथा जर्नी फिल्म के अन्य यूनिट सदस्यों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , विज्ञापन , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांडर्स से असेंबली तक साथ रही भगत सिंह की पिस्तौल ….88 साल तक गुमनाम रही शहीद-ए-आजम भगत सिंह की पिस्तौल : काला पेंट हटाते ही चमक उठा इतिहास

सीरियल नंबर 168896 ने खोला राज; लाहौर से फिल्लौर, फिल्लौर से इंदौर और फिर हुसैनीवाला पहुंची शहीद-ए-आजम की ऐतिहासिक निशानी चंडीगढ़।   । नवंबर 2016 में मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित बीएसएफ के ट्रेनिंग सेंटर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवती का शव चमेरा जलाशय से बरामद  : साहो के कीड़ी निवासी युवती एक माह से थी गायब

एएम नाथ। चंबा  : एक माह से गायब साहो के कीड़ी निवासी युवती का शव एक माह बाद  चमेरा जलाशय से बरामद  हुआ है। शव की पहचान 22 वर्षीय काजल पुत्री देवराज निवासी गांव...
Translate »
error: Content is protected !!