मास्टर सुभाष के निधन से समूचे समाज को न पूरा हो सकने वाला घाटा : सतीश राणा, दर्शन मट्टू

by

मास्टर सुभाष धीमान को विभिन्न वर्गों के लोगों के लोगों द्वारा श्रद्धांजलि भेंट

गढ़शंकर :7 अगस्त
सुभाष धीमान जैसे लोगों का वक्त से पहले सभी को अलविदा कह देना सिर्फ परिवार एवं रिश्तेदारों के लिए ही नहीं बल्कि समूचे समाज के लिए कभी भी पूरा न होने वाला घाटा होता है। यह शब्द विश्वकर्मा मंदिर झूंगियां (बीणेवाल) में मास्टर सुभाष धीमान बीणेवाल के निमित्त श्रद्धांजाल समारोह के अवसर पर पंजाब सबोर्डिनेट सर्विसिस फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष सतीश राणा ने व्यक्त किए। सी.पी.एम. के प्रांतीय नेता दर्शन सिंह मट्टू ने कहा कि सुभाष धीमान का प्रगतिशील नजरिया सदैव समाज का मार्गदर्शन करेगा। गौरतलब है कि सुभाष धीमान गत दिनीं अचानक आकस्मिक निधन हो गया है। इस मौके पर योगराज मैरा संयुक्त कंट्रोलर दूरसंचार मंत्रालय भारत सरकार ने कहा कि सुभाष धीमान द्वारा दर्शाए सिद्धांत हम सभी का मार्ग दर्शन करते रहेंगे।
इस मौके पर प्रिंसिपल डा. धर्मपाल साहिल, संजय सरपंच पिपलीवाल, मैनेजर हरभाग सिंह, मास्टर रामदेव, प्रिंसिपल नवतेज गढ़दीवाला, प्रिंसिपल राजेन्द्र कौर, प्रिंसिपल दर्शन सिंह रियात, शाम सुंदर कपूर जी.टी.यू नेता, पवन शर्मा, मास्टर ज्ञान सिंह सहोता हीरां एवं परमजीत बब्बर शेरे पंजाब किसान यूनियन ने संबोधन किया।
इस मौके पर रामजी दास चौहान प्रांतीय नेता, सुभाष शर्मा सरपंच बीणेवाल, तीर्थ सिंह मान, राजकुमार धीमान दिल्ली, सौरव धीमान, प्रदीप धीमान, नरेन्द्र दिल्ली, मुकेश कुमार, सनी सेखोवाल, नरेश महिंदवाणी, कुलभूषण महिंदवाणी, रविन्द्र जोशी दुलैहड़, मनजीत फैंसी स्टूडियो, अमरजीत बठिंडा, बीबी निर्मला, मास्टर शमशेर मलकोवाल, प्रिंसिपल पियूष रियात, सूबेदार अशोक राणा, हाफिज, जगदेव सिंह, प्रिंसिपल बृजमोहन, डा. नरेश खेड़ा, जसपाल धंजल, अजय राणा, हैडमास्टर मदनलाल मंजू, सुरेन्द्र सेखोवाल, सरपंच कमल कटारिया एवं अमरीक सिंह दयाल विशेष रुप से मौजूद थे। इस मौके पर उपकार एजुकेशनल ट्रस्ट, महाराज कृष्णा नंद व जोगेन्द्र बाजवा कनाडा द्वारा शोक संदेश भेजे गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सूर्यास्त के बाद…हाथ जोड़ कर क्या बोलीं ममता, कर दिया बड़ा ऐलान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मतगणना के बीच सोमवार को अपनी पहली प्रतिक्रिया में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने पार्टी उम्मीदवारों और मतगणना एजेंटों से मतगणना केंद्रों को न छोड़ने का...
article-image
पंजाब

BSP Condemns Police Action on

Hoshiarpur l  Daljeet Ajnoha/May 21 : Bahujan Samaj Party (BSP) Punjab President Dr. Avtar Singh Karimpuri strongly condemned the police action against Dalit labourers in Sohian village of Sangrur district over a 930-acre land...
article-image
पंजाब

पंजाब विधानसभा में महत्वपूर्ण विधेयक पारित, सीआईएसएफ हटाने का प्रस्ताव भी शामिल

चंडीगढ़- पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। सरकार ने डैमों की सुरक्षा से सीआईएसएफ को हटाने के लिए पांच विधेयक पेश किए, जिसमें...
article-image
पंजाब

धार्मिक तथा सामजिक सोच के मालिक थे जगमोहन खन्ना : अविनाश राय खन्ना

खन्ना परिवार ने बाबा औगढ़ चेरिटेबल ट्रस्ट जैजों के अध्यक्ष जगमोहन खन्ना के निधन पर किया शोक व्यक्त भाजपा के पूर्व सांसद व बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना...
Translate »
error: Content is protected !!