नाराज होकर बैरंग लौटे : विधायक दल नेता बाजवा के लिए कांग्रेस भवन का गेट नहीं खोला

by

चंडीगढ़ : पंजाब कांग्रेस के विजिलेंस ऑफिस के बाहर प्रदर्शन से पहले उनमें ही घमासान मच गया है। सोमवार को विधायक प्रताप सिंह बाजवा की कार चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस भवन में नहीं घुसने दी गई। इससे नाराज होकर बाजवा वापस लौट गए। प्रताप सिंह बाजवा पंजाब विधानसभा में विपक्षी दल नेता है। वहीं कांग्रेस प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग ने इसका पता चलते ही कांग्रेस भवन में तैनात पुलिस कर्मचारियों पर गुस्सा निकाला। इसको लेकर चर्चा होने लगी है कि किसके इशारे पर पुलिस ने यह सब किया।
पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने कहा कि बाजवा से कोई नाराजगी नहीं है। वह हमारे clp लीडर हैं। उन्होंने पुलिस कर्मियों को डांटा कि उनकी गाड़ी कैसे रोकी गई। वड़िंग की डांट के बाद कांग्रेस भवन का गेट खुल गया। वड़िंग ने कहा कि किसी पुलिसकर्मी ने बदतमीजी की है तो उसे यहां की ड्यूटी से हटा दिया जाएगा।
गौरतलब है कि कांग्रेस आज चंडीगढ़ में विजिलेंस ब्यूरो के ऑफिस का घेराव कर रही है। इसके जरिए पूर्व कांग्रेसी नेताओं पर केस दर्ज करने का विरोध किया जा रहा है। इसी के लिए बाजवा सेक्टर 15 स्थित कांग्रेस भवन आए थे। जब उनकी गाड़ी कांग्रेस भवन पहुंची तो बाजवा की गाड़ी के लिए गेट नहीं खोला गया। बाजवा गाड़ी से उतरकर अंदर गए लेकिन थोड़ी देर में बाहर निकलकर गाड़ी में बैठ चले गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सर्टिफिकेटों, दस्तावेज अब लोग अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर कर सकेंगे डाउनलोड : होलोग्राम के स्थान पर क्यू.आर.कोर्ड के माध्यम से किया जा सकेगा प्रमाणित

होशियारपुर, 20 अक्टूबर: पंजा सरकार के प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से आम लोगों को ई-सेवा पोर्टल के माध्यम से प्रमाणित किए जाते सर्टिफिकेट, दस्तावेजों की प्राप्ति के लिए सेवा केंद्रों में बार-बार जाने...
article-image
पंजाब

पुलिस कमिश्नर ने हाईकोर्ट से मांगी माफी, विश्वास दिलाया, भविष्य में ऐसी चूक नहीं होगी : हाईकोर्ट द्वारा गिरफ्तारी पर रोक के बावजूद याचिकाकर्ता को किया था गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस कमिश्नर ने मांगी माफी। याची ने हाईकोर्ट में अपील की और कोर्ट ने गैर जमानती वारंट पर रोक लगाते हुए...
article-image
पंजाब

अंडर-23 महिला क्रिकेट में सुरभि व ममता के शानदार प्रदर्शन से पंजाब ने प्री-क्वार्टर में किया प्रवेश

पीसीए सचिव दिलशेर खन्ना, प्रधान अमरजीत मेहता व संयुक्त सचिव सुरजीत राय ने टीम को जीत पर दी बधाई प्री-क्वार्टर में उड़ीसा को 5 विकेट से हराकर पूल में किया टाप होशियारपुर /दलजीत अजनोहा...
article-image
पंजाब

मनरेगा व आंगनवाड़ी वर्करों ने अपनी मांगों को पूरा करने के लिए डिप्टी स्पीकर के ओएसडी चरनजीत सिंह चन्नी को ज्ञापन सौंपाको सौंपा मांगपत्र

गढ़शंकर – गढशंकर मे सीटू के आह्वान पर मांग भट्टा मजदूर, मनरेगा मजदूर व आंगनबाड़ी महिला वर्करों ने भारी संख्या में एकत्रित होकर विधानसभा क्षेत्र के विधायक व पंजाब विधानसभा के आवास तक रोष...
Translate »
error: Content is protected !!