36 आरोपियों में से 24 कातिलों के नाम,100 से ज्यादा गवाह: मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस

by

चंडीगढ़ :मानसा पुलिस ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के कत्ल की चार्जशीट दायर कर दी है। इस चार्जशीट में कुल 36 आरोपियों में से 24 कातिलों के नाम दिए गए हैं। जिनमें मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस है। इसके अलावा विदेश में बैठे 4 गैंगस्टर गोल्डी बराड़, लिपिन नेहरा, सचिन थापन और अनमोल के नाम हैं। चार्जशीट में 100 से ज्यादा गवाह शामिल किए गए हैं। जिनमें चश्मदीद, मूसेवाला के साथ कत्ल के वक्त मौजूद दोस्त, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर, शूटरों के ठहरने वाले होटल के स्टाफ समेत कई लोग शामिल किए गए हैं। पुलिस जल्द इस मामले में पूरा खुलासा करेगी।

इस चार्जशीट में मूसेवाला की रेकी करने वाले संदीप केकड़ा का नाम भी शामिल है। इसके अलावा शूटर प्रियवर्त फौजी, अंकित सेरसा और कशिश उर्फ कुलदीप का नाम भी है। अमृतसर में एनकाउंटर में मारे गए शूटर मनप्रीत मन्नू और जगरूप रूपा का भी नाम दिया गया है। इसके अलावा इनकी मदद करने वाले गैंगस्टर मनप्रीत भाऊ, मनप्रीत मन्ना, सराज मिंटू, मनमोहन मोहना, सचिन भिवानी का भी ब्यौरा दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर श्री बृजराज स्वामी मंदिर में उमड़ता है कृष्णभक्तों का सैलाब : प्रेम व आस्था के संगम के प्रतीक इस मंदिर का नूर जन्माष्टमी को छलक उठता है

राज्य स्तरीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर विशेष नूरपुर :सीमांत राज्य पंजाब के साथ पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राज मार्ग के प्रवेश द्वार से सटा नूरपुर शहर प्राचीन काल में धमड़ी नाम से जाना जाता था। बेगम...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप’ चंडीगढ़ को एक और झटका : इस्तीफाओं का सिलसिला जारी ग्रिवेंस कमेटी (सेल) चंडीगढ़ के चेयरमैन जगजीवनजीत सिंह ने अपने पद और प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

एएम नाथ। चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) चंडीगढ़ में इस्तीफाओं का दौर लगातार जारी है। पार्टी को एक और झटका देते हुए ग्रिवेंस कमेटी (सेल) चंडीगढ़ के चेयरमैन जगजीवनजीत सिंह (जे.जे. सिंह) ने...
पंजाब

नशे का धंधा करने वाले 13 लोगों पर किया केस दर्ज

 गढ़शंकर – नशे के बेरोकटोक हो रहे धंधे से हो रही फजीहत को देखते हुए गढ़शंकर पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए 13 नशा तस्करों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। दर्ज केस के...
Translate »
error: Content is protected !!