खुद फांसी लगाई : अंबाला में युवक ने पहले माता-पिता, पत्नी और बच्चों की गला घोटकर हत्या

by

अंबाला : हरियाणा के अंबाला जिले के गांव बलाना में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक सुखविंदर ने पहले अपने माता-पिता, पत्नी व बच्चों को मारा। इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुखविंदर सिंह एक वाहन कंपनी में नौकरी करता था। बेटी आशु का आज जन्मदिन था। भांजे ने विश करने के लिए सुबह फोन किया तो किसी ने नहीं उठाया।
डीएसपी जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 5 की गला घोटकर हत्या की गई है। उसके बाद सुखविंदर ने सुसाइड किया है। शव के पास से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें 10 लाख रुपए के चलते दबाव बनाने के आरोप हैं। फिलहाल, पुलिस ने सुसाइड नोट डिस्क्लोज नहीं किया है।
सुखविंदर की एक बेटी जस्सी तीसरी कक्षा और दूसरी बेटी आशु एलकेजी की छात्रा थी। सुखविंदर के भांजे करनदीप ने बताया कि सुबह बर्थडे विश करने के लिए उसने सुखविंदर के फोन पर कॉल की, लेकिन कॉल उठाई नहीं गई। काफी देर प्रयास करने के बाद पड़ोसियों से संपर्क साधा तो वारदात का खुलासा हुआ। मरने वालों में 65 वर्षीय संगत राम, उनकी पत्नी महिंद्रो कौर, 34 वर्षीय सुखविंदर सिंह, उनकी पत्नी रीना, 5 वर्षीय आशु और 7 वर्षीय जस्सी शामिल हैं। डीएसपी जोगिंदर शर्मा ने बताया कि मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है लेकिन अभी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम बारीकी से जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ड्रोन शो होगा आज विशेष आकर्षण का केंद्र : DC हेमराज बैरवा

एएम नाथ। धर्मशाला : कां गड़ा वैली कार्निवल 2025 की पाँचवीं संध्या 28 दिसम्बर को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ अत्याधुनिक ड्रोन शो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण रहेगा। यह ड्रोन शो रात्रि 9:30...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गंगडूही के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह विधायक संजय रत्न ने शिरकत की : 2 करोड़ से बनेगी गगडूही की साइंस लैब : संजय रत्न

विधायक संजय रत्न ने पुरस्कृत किए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मे वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह राकेश शर्मा , ज्वालामुखी / तलवाड़ा :  विधायक संजय रत्न ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गंगडूही के वार्षिक...
article-image
पंजाब , समाचार

प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की हत्या, हत्या कर शव नहर किनारे फेंका‌, पुलिस ने लड़की के पिता को गिरफ्तार किया

माहिलपुर – रात गयारह बजे प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को पता चलने पर प्रेमिका के घरवालों ने पीट पीट कर हत्या कर दी और सबूत मिटाने के इरादे से शव को चादर में...
article-image
पंजाब

विधायक रौड़ी के मार्फ़त : आशा वर्कर एवं फेसीलीटेटर यूनियन पंजाब ने मुख्यमंत्री को भेजा मांगपत्र

मानदेय भत्ते एवं विभाग में पक्का करने की मांग गढ़शंकर : आशा वर्कर एवं फेसीलीटेटर यूनियन पंजाब (सीटू) होशियारपुर ने अपनी मांगों के संबंध में हलका विधायक जय किशन रौड़ी की मार्फत मुख्यमंत्री पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!