जिला ऊना में गृहिणी सुविधा योजना के तहत 9991 लाभार्थियों को दूसरी बार मिला फ्री सिलेंडर

by

ऊनाः हिमाचल प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना आज राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण की मिसाल बन गई है। इस योजना के तहत प्रदेश सरकार पात्र परिवारों को न सिर्फ निशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान कर रही है, बल्कि कनेक्शन के साथ मिलने वाले चूल्हे, सिलेंडर, रेगुलटेर इत्यादि के बाद दो अतिरिक्त रिफिल गैस सिलेंडर भी फ्री में प्रदान कर रही है। परिणामस्वरूप हिमाचल प्रदेश पूरे देश में गृहिणी की रसोई को धुआं मुक्त बनाने वाला पहला राज्य बना है।
जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक ऊना राजीव शर्मा ने बताया कि जिला ऊना में अब तक 9991 लाभार्थियों ने गृहिणी सुविधा योजना के तहत दूसरी बार फ्री रिफिल गैस सिलेंडर लिया है। उन्होंने कहा कि ऊना ब्लॉक में 2783, हरोली ब्लॉक में 2654, बंगाणा में 1000, गगरेट में 1456 तथा अंब में 2098 लाभार्थियों को दूसरा निशुल्क गैस सिलेंडर प्रदान कर दिया गया है।
वहीं मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत पहला फ्री रिफिल गैस सिलेंडर प्राप्त करने वाले लाभार्थियों की संख्या भी 19,516 है। ऊना ब्लॉक में 5208, हरोली ब्लॉक में 4493, बंगाणा ब्लॉक में 2981, गगरेट में 2735 तथा अंब में 4099 पात्र लाभार्थी परिवारों को पहला फ्री रिफिल सिलेंडर अब तक प्रदान किया गया है।
गृहिणी सुविधा योजना के तहत पहला फ्री सिलेंडर प्रदान करने वाली जलग्रां निवासी कनिका ने बताया कि प्रदेश सरकार की इस योजना से पूरे परिवार को बहुत लाभ मिला है। पहले सरकार ने फ्री में गैस कनेक्शन, चूल्हा इत्यादि दिया और अब पहला सिलेंडर भी निशुल्क मिला है, जिसके लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार।
वहीं रामपुर निवासी शिल्पा ने कहा कि उन्हें मुफ्त में गैस कनेक्शन मिला है। पहले लड़की का चूल्हा जलाते थे, जिससे मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने रसोई के धुएं से छुटकारा दिलाया।
हिमाचल प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना ने जहां महिलाओं में सशक्त होने की भावना जागृत की है, वहीं धुएं से उनके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले बुरे प्रभाव से भी उन्हें बचाया है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी राज्य सरकार का यह कदम मील का पत्थर बन रहा है। ईंधन के लिए इस्तेमाल होने वाले लकड़ी के लिए प्रतिवर्ष हजारों पेड़ कटने से बच गए।
जिला में 22,165 लाभार्थियों को दिए फ्री कनेक्शन
छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना प्रदेश सरकार की सबसे लोकप्रिय योजनाओं में से एक है। इस योजना के अंतर्गत अब तक जिला ऊना में कुल 22,165 फ्री गैस कनैक्शन जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में जनता के हित में अनेकों कल्याणकारी निर्णय लिए हैं और गृहिणी सुविधा योजना जनता के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रमाण है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण : अवैध निर्माण हुआ वो मेरे कार्यकाल में नहीं हुआ, उस समय तत्कालीन सीएम जयराम ठाकुर थे : सीएम सुखविंदर सुक्खू

शिमला । हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू  ने संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण  को लेकर कहा कि इतनी भीड़ कभी नहीं  होती।  लेकिन उस दिन 3 से 4 हजार लोग थे।  जो बीजेपी...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

श्रद्धालुओं से भरा ट्रक पलटा, दो की मौत, 50 घायल, डीसी राघव शर्मा ने घटनास्थल का किया दौरा,

ऊना 21 मार्चः जिला ऊना के पंजोआ में मैड़ी मेला से पंजाब के तरनतारन लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि 50 अन्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय आईटीआई पधर में ड्राफ्टमैन मैकेनिकल ट्रेड में रिक्त सीटों पर प्रवेश 30 अगस्त तक

एएम नाथ। पधर 23 अगस्त :  राजकीय आई० टी०आई पधर के प्रधानाचार्य तनुज शर्मा ने बताया कि वर्तमान में आई०टी०आई० पधर में ड्राफट्समैन (मैकेनिकल) में कुछ रिक्त सीटों हेतु प्रवेश 30 अगस्त, 2025 तक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कालेश्वर में राज्य स्तरीय बैसाखी मेला 12 से 14 अप्रैल होगा आयोजित

धर्मशाला/तलवाड़ा : राकेश शर्मा l राज्य स्तरीय बैसाखी मेला इस वर्ष 12 अप्रैल से 14 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा यह जानकारी एसडीएम शिल्पी बेक्टा ने प्रागपुर के विश्रामगृह मेले की तैयारियों को लेकर...
Translate »
error: Content is protected !!