धक्के मार कर निकालने की कोशिश करोगों तो देखा जाएगा : मनीष तिवारी के भी बगावती तेवर

by

नई दिल्ली :पंजाब के आनंदपुर साहिब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी गुलाम नबी आजाद के बाद दूसरे ही दिन बगावती तेवर दिखाए हैं। उन्होंने कहा, ‘हमें किसी से कोई सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। मैंने 42 साल इस पार्टी को दिए हैं। जिन लोगों ने पत्र लिखे हैं, उन्होंने मुझसे ज्यादा समय पार्टी को दिया है। इस संस्था में हम किराएदार नहीं है, हिस्सेदार हैं। आप धक्के मारकर निकालने की कोशिश करोगे तो देखा जाएगा।’ मनीष ने यह बात गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे को लेकर कही।

मनीष तिवारी ने कहा कि 20 दिसंबर 2020 को सोनिया गांधी के आवास पर हुई बैठक में सहमति बन गई होती तो आज पार्टी के सीनियर नेता छोड़कर नहीं जाते।’
मनीष तिवारी ने कहा, ‘मैं गुलाम नबी आजाद पर कमेंट नहीं करना चाहता। उनके पत्र के गुण-दोष में नहीं जाना चाहता। वह समझाने की सबसे अच्छी स्थिति में होंगे। पार्टी के बारे में “ज्ञान” हास्यास्पद है। हममें से 23 लोगों ने 2 साल पहले सोनिया गांधी को लिखा था कि पार्टी की स्थिति चिंताजनक है और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उस पत्र के बाद कांग्रेस सभी विधानसभा चुनाव हार गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वातावरण को साफ सुथरा रखने के लिए जन्म दिन पर बूक्ष मुहिंम अहम योगदान डाल रही: चन्नी

गढ़शंकर: आम आदमी पार्टी गढ़शंकर वलंटियरों दुारा जन्म दिवस पर बृक्ष चलाई जा रही मुहिंम तहत आज आम आदमी पार्टी के नेता जगतार सिंह कितनां ने अपने साथियों दुारा मार्केट कमेटी गढ़शंकर की पार्क...
article-image
पंजाब

सीएम तीर्थ यात्रा योजना को मंजूरी : पंजाब में अब 50 वर्ष से ज्यादा आयु के श्रद्धालु मुफ्त में कर सकेंगे यात्रा

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में आज पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। कैबिनेट बैठक के बाद वित्त मंत्री हरपाल चीमा, कैबिनेट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंडोगा मे 5.07 ग्राम हेरोईन (चिटटा) के साथ दो युवक गिरफतार

हरोली : जिला पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर के दिशा निर्देशों पर नशे में संलिप्त लोगों पर जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्रवाई की जा रही है। एनटीएफ की टीम ने पंडोगा के वनखंडी मे...
Translate »
error: Content is protected !!