सिर्फ 5 मिनट : एटीम गैस कटर से काटा और 17 लाख ले उड़े

by

माहिलपुर: माहिलपुर ब्लाक के गांव भाम में पीएनबी के एटीम पर शुक्रवार-शनिवार की रात निशाना साधते हुए ब्रेजा गाड़ी में आये तीन नकाबपोश चोरों ने गैस कटर की सहायता से उसने रखे 17 लाख रुपये चोरी कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर एसएचओ चब्बेवाल गुरप्रीत सिंह, एसएचओ माहिलपुर जसवंत सिंह व डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख ने घटनास्थल पर पहुंच कर गांव के सरपंच परविंदर जसवाल की सहायता से जांच शुरू कर दी है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक की जा रही है। चोरी की यह घटना एटीम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बैंक मैनेजर राजन थापा व सहायक मैनेजर जसवीर सिंह ने बताया कि छुटियों को देखते हुए शुक्रवार को के टीएम में 17 लाख रुपये की राशि डाली गई थी ताकि लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े। बताया जा रहा है कि पुलिस को इस घटना की सूचना सिक्योरिटी कंपनी मुंबई द्वारा दी गई थी। बताया जा रहा है कि जब चोर एटीएम को काट रहे थे तो इस बात की जानकारी वहां सिक्योरिटी कंपनी द्वारा लगाए सिस्टम की सहायता से उन्हें मिली थी और उनके द्वारा पुलिस को बताया गया था कि इस गांव में लगे एटीएम से छेड़छाड़ की जा रही है। पुलिस उच्च अधिकारियों ने घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है।
2:42:15 पर आए अंदर :
एटीएम की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चलता है कि तीन युवक जिन्होंने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे वह 2 बजकर 42 मिनट 15 सेकंड पर अंदर आये और 5 मिनट के करीब उन्होंने गैस्क्टर की सहायता से एटीएम को फटकर उसमे रखे लाखो रुपये चोरी कर पुलिस के आने से पहले फरार हो गए।
अपने साथ लाये थे गैसकटर :
तीनों युवक सफेद ब्रेजा गाड़ी में आये थे और अपनी कार में ही गैस्क्टर ले कर आये थे। चोरो ने बड़े इम्तहान से एटीएम को काटा, उनकी गतिविधियों से पता चलता है कि उन्होंने अपना काम करने में कोई जल्दी नहीं थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना जिला के लिए बनेगा व्यापक सड़क सुरक्षा प्लान : डीसी ने संबंधित विभागों को 26 मार्च तक प्रस्ताव सौंपने के दिए निर्देश

ऊना, 21 मार्च। ऊना जिला के लिए एक व्यापक सड़क सुरक्षा प्लान बनाया जाएगा। इसमें सड़कों को सुरक्षित तथा यातायात को जोखिम रहित बनाने को लेकर कार्ययोजना होगी। उपायुक्त जतिन लाल ने गुरुवार को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज : अलग-अलग लोगों पर कर चुकी है 53 केस, आरोप लगाने वाली महिला

सदाशिवनगर : कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और सीनियर बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। एक महिला ने येदियुरप्पा के खिलाफ अपनी 17 साल की बेटी...
article-image
पंजाब

अब मुख्यमंत्री भगवंत मान विपश्यना ध्यान आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में करेंगे : सुनील जाखड़ ने ने एक्स पर लिखा -क्या मुख्यमंत्री ऐसा कर यह साबित करने की कोशिश कर रहे, कि पंजाब का होशियारपुर ध्यान केंद्र पर्याप्त अच्छा नहीं

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल  के बाद अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान  भी विपश्यना  साधना करेंगे। जानकारी के मुताबिक भगवंत मान आंध्र प्रदेश के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री लिखित में बताएं कि पंचायत चुनाव समय से होंगे….पंचायत चुनाव पर मुख्यमंत्री खुद भी झूठ बोल रहे और मंत्रियों से भी बुलवा रहे : जयराम ठाकुर

जल शक्ति विभाग के भवन निर्माण की हकीकत बताएं मुख्यमंत्री व्यवस्था परिवर्तन में भगवान भरोसे थोड़ी व्यवस्थाएं दक्षिणी एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पदक वीरों को नेता प्रतिपक्ष नीति बधाई एएम नाथ। मण्डी :  मंडी...
Translate »
error: Content is protected !!