पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को बिल्कुल नही हटाया जा रहा….चुनाव खरगे और राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा : भूपेश बघेल

by

नई दिल्ली :  कांग्रेस महासचिव और पंजाब मामलों के प्रभारी भूपेश बघेल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर बदलाव की अटकलों को खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि प्रदेश में कोई नेतृत्व परिवर्तन नहीं होगा।

बघेल ने यह भी कहा कि अगले साल की शुरुआत में संभावित विधानसभा चुनाव मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा तथा राज्य के सभी कांग्रेस नेता सामूहिक रूप से लड़ाई लड़ेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के आवास ’10 राजाजी मार्ग’ पर पंजाब को लेकर हुई बैठक के बाद बघेल ने यह भी कहा कि इस बैठक में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी में नेतृत्व के परिवर्तन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। बैठक में खरगे, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और बघेल शामिल थे।

बैठक के बाद बघेल ने संवाददाताओं से कहा, ” पंजाब के चुनाव नजदीक हैं। इसलिए इसको लेकर गंभीर मंत्रणा हुई।” प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन से जुड़ी अटकलों के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस महासचिव ने कहा, ”वेणुगोपाल जी इस बारे में पहले बोल चुके हैं, इस पर कोई चर्चा नहीं हुई।” पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव संभावित हैं।

उन्होंने आगे यह भी कहा, ” यह केवल मीडिया में है, इसके अलावा कुछ नहीं है। नेतृत्व परिवर्तन के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई। कोई परिवर्तन नहीं हो रहा है।” यह पूछे जाने पर कि वर्तमान अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को हटाया जा रहा है तो बघेल ने कहा, ”बिल्कुल नहीं।” उन्होंने कहा कि प्रदेश के नेता मिलकर चुनाव लड़ेंगे और यह चुनाव खरगे और राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

बघेल ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था की स्थिति सबसे बड़ा मुद्दा है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, ”जो कट्टर ईमानदार होने की बात करते हैं, वो कट्टर बेईमान सरकार चला रहे हैं।” इससे, पहले कांग्रेस नेतृत्व ने बीते 29 मई को पंजाब के प्रमुख पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर रणनीति पर चर्चा की थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

बद्दी में ड्रग विभाग ने पकड़ा नकली दवाएं बनाने का गिरोह : लाखों की संख्या में दवाइयां बरामद

नालागढ़। हिमाचल के सोलन स्थित औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में राज्य दवा नियंत्रक प्राधिकरण ने नकली दवा बनाने वाले गिरोह को पकड़ा है। आरोपी की पहचान मोहित बंसल पुत्र विनोद बंसल निवासी आगरा के रूप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तिहाड़ में कैसी होगी केजरीवाल की दिनचर्या … कैसे जानिए

नई दिल्ली :  नई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अदालत ने सोमवार को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अपने रिमांड आवेदन में...
article-image
पंजाब

भाजपा पर सीएम मान ने साधा निशाना…कहा विरोधी को राष्ट्र विरोधी बताना हास्यास्पद

लुधियाना :   मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भाजपा और केंद्र सरकार पर एक बार फिर से तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश के माहौल को बिगाड़ रही है। मान ने यह...
पंजाब

व्यापारिक रेत खनन साइटों के टेंडर के लिए मूल्यांकन कमेटी का गठन : – बोलीकारों के रेट बराबर होने के कारण 16 को जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में निकाला जाएगा ड्रा

होशियारपुर, 13 जून: जिले की व्यापारिक रेत माइनिंग साइटों पर टेंडरों में एच-1 बोलीकारों के रेट बराबर होने के कारण माइनिंग व जियोलॉजी विभाग की ओर से एक जिला स्तरीय मूल्यांकन कमेटी का गठन...
Translate »
error: Content is protected !!