गढ़शंकर जोन के स्कूलों का चार दिवसीय जोनल टूर्नामेंट संपन्न : हैंडबाल तथा खो-खो में हैबोवाल की हरी झंडी, नैशनल कबड्डी मुकाबलों में हैबोवाल, फुटबाल अंडर-19 में धमाई

by

गढ़शंकर: 28 अगस्त: स्कूल शिक्षा विभाग की हिदायत अनुसार चल रहे जोनल टूर्नामैंट के तहत जोन गढ़शंकर के जोनल टूर्नामैंट सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल गढ़संकर में शानोशौकत के साथ संपन्न हुए।
टूर्नामैंट के समापन के समय प्रिंसिपल सीमा बुद्धिराजा, लैक्चरर मुकेश कुमार, हैड मास्टर जसपाल सिंह, हैड मास्टर बलजीत सिंह ने खिलाडिय़ों एवं जोनल कमेटी के सदस्यों को विभिन्न खेलों में शानदार प्राप्तियों हेतु बधाई दी। राजेन्द्र सिंह दयाल डीपीई, सुरेन्द्र सिंह डीपीई, पीटीआई अजमेर सिंह, नरेन्द्र कुमार, कुलदीप सिंह व सतनाम सिंह पीटीआई ने बताया कि फुटबाल लडक़े अंडर-19 में सरकारी सीसे स्कूल धमाई की टीम ने सरकारी स.स. स्कूल पद्दी सूरापुर की टीम को हरा कर पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 में पद्दी सूरा सिंह ने पहला स्थान व सिंबली ने दूसरा स्थान, अंडर-14 में पोसी ने पहला स्थान व पनाम ने दूसरा स्थान, सर्कल कबड्डी में अंडर-19 में गढ़शंकर ने पहला स्थान, खो-खो लड़कियों में अंडर-19,17,14 में सरकारी स.स. स्कूल हैबोवाल ने पहला स्थान, अंडर-17 में गढ़ी मटों ने दूसरा स्थान, नैशनल कबड्डी मुकाबलों में अंडर-19 में हैबोवाल ने पहला स्थान व बीनेवाल ने दूसरा स्थान, अंडर-17 में हैबोवाल ने पहला स्थान, पंडोरी बीत ने दूसरा स्थान, अंडर-14 में हैबोवाल ने पहला स्थान, खुराली ने दूसरा स्थान, बैडमिंटन में अंडर-19 में गुरुबिशनपुरी ने पहला स्थान, बीनेवाल ने दूसरा स्थान, अंडर-17 में पंडोरी बीत ने पहला स्थान, सिंबली ने दूसरा स्थान, अंडर-14 में कितणा ने पहला स्थान व बीरमपुर ने दूसरा स्थान, रस्साकशी अंडर-19 में पखोवाल बीहड़ा ने पहला स्थान, पोसी ने दूसरा स्थान, अंडर-17 में पोसी ने पहला स्थान फतेहपुर ने दूसरा स्थान, अंडर-14 में इब्राहिमपुर ने पहला स्थान, फतेहपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। योगा मुकाबलों में अंडर-17 व 14 में बीरमपुर ने पहला स्थान व इब्राहिमपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। हैंडबाल अंडर-19 में पनाम ने पहला स्थान, अंडर-17 में पद्दीसूरापुर ने पहला स्थान, अंडर-14 में पद्दीसूरापुर ने पहला स्थान व बौड़ा ने दूसरा स्थान, वालीबाल अंडर-19 में बीनेवाल ने पहला स्थान, गुरबिशनपुरी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। क्रिकेट अंडर-19 में गढ़शंकर ने पहला स्थान बीनेवाल ने दूसरा स्थान, अंडर-17 में बोड़ा ने पहला स्थान व बीनेवाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
लड़कियों के मुकाबलों में लड़कियों की सर्कल कबड्डी में अंडर-19 में धमाई ने पहला स्थान, अंडर-17 में पोसी ने पहला स्थान, रामपुर बिलड़ो ने दूसरा स्थान, नैशनल स्टाइल कबड्डी अंडर-14 में हैबोवाल ने पहला स्थान गढ़ी मनसोवाल ने दूसरा स्थान तथा अंडर-17 में हैबोवाल ने पहला स्थान गढ़शंकर ने दूसरा स्थान, अंडर-19 में हैबोवाल ने पहला स्थान, खो-खो अंडर-14 में हैबोवाल ने पहला स्थान तथा बीनेवाल ने दूसरा स्थान, अंडर-17 में हैबोवाल ने पहला स्थान गढ़ी मटों ने दूसरा स्थान, अंडर-19 में हैबोवाल ने पहला स्थान, बैडमिंटन में अंडर-14 में बीनेवाल ने पहला स्थान, कितना ने दूसरा स्थान, अंडर-17 में पंडोरी बीत ने पहला स्थान व सिंबली ने दूसरा स्थान, अंडर-19 में बीनेवाल ने पहला स्थान तथा गढ़शंकर ने दूसरा स्थान, वालीबाल अंडर-19 बीनेवाल ने पहला स्थान व गुरबिशनपुरी ने दूसरा स्थान, अंडर-17 में बीनेवाल ने पहला स्थान व हैबोवाल ने दूसरा स्थान, अंडर-14 में बीनेवाल ने पहला स्थान तथा हैबोवाल ने दूसरा स्थान, रस्साकशी मुकाबलों में अंडर-19 में गढ़शंकर ने पहला स्थान, अंडर-17 में पोसी ने पहला स्थान तथा रामपुर बिलड़ो ने दूसरा स्थान, अंडर-14 में बीरमपुर ने पहला स्थान, इब्राहिमपुर ने दूसरा स्थान, फुटबाल लड़कियों के अंडर-14 में रुडक़ी खास ने पहला स्थान, योगा अंडर-17 में बीरमपुर ने पहला स्थान व इब्राहिमपुर ने दूसरा स्थान, अंडर-14 में बीरमपुर ने पहला स्थान व सिंबली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर लैक्चरर निर्मल सिंह, लैक्चरर रमनदीप सिंह, जसवीर सिंह, सुखदेव सिंह, खुशविन्द्र कौर डीपीई हरेन्द्र कौर बोड़ा, सतपाल कुमारी डीपीई, गुरसिमरत कौर डीपीई, अकविन्द्र कौर लैक्चरर, सतवंत कौर डीपीई, विनोद कुमार, कमलजीत सिंह, रोहित शर्मा, सुच्चा सिंह, संजीव कुमार, कमल कुमार, सतपाल सिंह, सुंदर मनियम, जतेन्द्र सिंह, सतपाल कलेर, सर्वजीत सिंह तथा हर्ष कुमार विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मेधावी छात्रों का सम्मान, राज्यपाल ने दिया ग्रीन एंटरप्रेन्योरशिप का मंत्र

औषधीय पौधों से हिमाचल बन सकता है ग्रीन एंटरप्रेन्योरशिप की राजधानी: राज्यपाल कहा, शिक्षा का उद्देश्य केवल अंक नहीं, नवाचार और राष्ट्र निर्माण भी ब्यूरो प्रथम न्यूज। शिमला :  राज्यपाल श्री कविंद्र गुप्ता ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

15 की मौत : बस पर गिरा पहाड़ का मलबा… रेस्क्यू जारी

बिलासपुर :  जिले में मंगलवार. रात बड़ा हादसा हुआ। भल्लू पुल पर एक बस पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आ गई। हादसे में बस में सवार 15 यात्रियों की मौके पर मौत...
article-image
पंजाब

महिला से सामूहिक दुष्कर्म : जख्मी हालत में आरोपी उसे सड़क किनारे फैकां था , इलाज के दौरान पीड़िता की मौत

फिरोजपुर : महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद जख्मी हालत में आरोपी उसे सड़क किनारे फेंक गए। इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई है। पीड़िता के गुप्तांग पर घाव के निशान...
article-image
पंजाब

प्रेमिका के भाइयों ने शादी का झांसा देकर बुलाकर कर दी हत्या

 लुधियाना :   टिब्बा रोड में स्थित पुनीत नगर में एक प्रेमिका के भाइयों ने 25 वर्षीय युवक सचिन तिवाड़ी को शादी का झांसा देकर लुधियाना बुलाया और फिर दिनदहाड़े सड़क पर तेजधार हथियारों से...
Translate »
error: Content is protected !!