तपस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश पर्व दिवस मनाया

by

गढ़शंकर: 28 अगस्त: तपस्थल श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धार्मिक स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश पर्व दिवस समारोह उत्साह एवं श्रद्धापूर्वक मनाया गया। गुरुघर की प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भाई केवल सिंह जी के कीर्तनी जत्थे ने संगत को गुरबाणी कीर्तन द्वारा निहाल किया। उन्होंने बताया कि आज ही के दिन पंचम पातशाह श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज जी ने गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश सचखंड हरिमंदिरसाहिब में प्रकाश करवा कर बाबा बुड्ढा जी को पहला मुख्य ग्रंथी मनोनीत किया था। उन्होंने बताया कि उक्त धार्मिक समारोह में हजारों की संख्या में संगत ने हाजिरी भरी। गुरुघर के चेयरमैन डा. कुलवरन सिंह ने संगत को गुरु घर की चल रही कारसेवा में सहयोग की अपील की।
इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष भाई अध्यक्ष केवल सिंह, चेयरमैन डा. कुलवरन सिंह, भाई नरेश सिंह, सुखदेव सिंह, कोषाध्यक्ष हरभजन सिंह, बिंदर सिंह, सरपंच रोशन लाल, सतपाल सिंह, गुरमुख सिंह, नंबरदार सुरजीत सिंह, डा. जसवीर विक्की एवं चरण भारती विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खैरा ने कैबिनेट मंत्री मीत हेयर पर लगाए गंभीर आरोप : सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड में हुई एफआईआर में शामिल एक आरोपी, मीत हेयर के विवाह में शामिल हुआ था और अब चुनाव प्रचार में दे रहा दिखाई

संगरूर : कांग्रेस के प्रत्याशी सुखपाल सिंह खैरा ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी व कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। खैरा ने फोटो व वीडियो क्लिपिंग दिखाते हुए...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

तेज रफतार टिप्पर दुकानों में घुसा और तीन दुकानें बुरी तरह क्षतिग्रसत : दुकानों मे पड़ी सब्जियां फल और ऐसी व फ्रीजर भी टूट गए

गढ़शंकर । गढ़शंकर नंगल रोड़ पर अड्डा झुगियां में सुवह करीव साढ़े तीन वजे एक तेज रफतार टिप्पर दुकानों में घुस गया और तीन दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा। देर शाम तक टिप्पर उकत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जल प्रहार : भारत ने सलाल और बगलिहार डैम के गेट खोले…. बढ़ सकती है पाक की मुसीबत

पहलगाम आतंकी हमले बाद भारत ने पाकिस्तान पर प्रहार करने की शुरुआत उसका पानी रोककर किया था।  इसके तहत चिनाब नदी पर बने सलाल और बगलिहार डैम के सभी गेट बंद कर दिए गए...
article-image
पंजाब

युवक की हत्या : लूटपाट के इरादे से की हत्या, आरोपी घटनास्थल से फरार

लुधियाना : संजय गांधी कॉलोनी में मंगलवार की सुबह एक युवक की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। आशंका जताई जा रही है कि...
Translate »
error: Content is protected !!