बिना अध्यापक स्कूल। आलोवाल स्कूल में कोई भी अध्यापक न होने पर बसपा नेता मनजीत सूद ने किया रोष प्रकट

by

जिला शिक्षा कार्यालय नवांशहर में रोष धरना देंगे : सूद
बलाचौर: 28 अगस्त :
प्रदेश सरकार के गठन को कई महीने हो गए हैं परंतु सड़ोआ ब्लाक के सरकारी स्कूलों की हालत अत्यंत दयनीय बनी हुई है। श्रमिकों के बहु-गिनती बच्चों का भविष्य सरकार धुंधला कर रही है।
बहुजन समाज पार्टी के जिला महासचिव मनजीत सिंह सूद ने यह बात सरकारी प्राइमरी स्कूल गांव आलोवाल ब्लाक सड़ोया के गेट के समक्ष पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
बसपा नेता मनजीत सूद ने बताया कि उनके गांव आलोवाल के प्राइमरी स्कूल में करीब 50 बच्चे पढ़ते हैं। परंतु सरकारी प्राइमरी स्कूल में एक भी अध्यापक नहीं है। सभी पद खाली पड़े हैं, विभाग ने पिछले दिनीं राजनीतिक दबाव में सेवारत एकमात्र अध्यापिका की भी बदली कर दी है। जबकि सिंगल टीचर के बदली के आदेश लागू भी नहीं होते थे। उन्होंने बताया कि सूत्रों के मुताबिक सत्ता पक्ष के दबाव के कारण उनका स्कूल बिना अध्यापक चल रहा है। रोजाना बच्चे स्कूल की दीवारों को देख कर वापस लौट जाते हैं। इन मासूम बच्चों की शिक्षा के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।
बसपा नेता मनजीत सूद, स्कूल मैनेजमैंट कमेटी की चेयरपर्सन सरोज कुमारी, रवि कुमार, मनजीत कौर, शिंगारा राम, राजेन्द्र कौर व प्रदीप कौर के अलावा गांव आलोवाल की प्रमुख व्यक्तियों द्वारा स्कूल कांप्लैक्स के समक्ष रोष प्रदर्शन भी किया गया। उपरोक्त मामले को लेकर जब शिक्षा विभाग के अधिकारियों से बात करनी चाही तो कार्यालय बंद होने से ऐसा संभव न हो सका।
गांववासियों ने बताया कि यदि उनके स्कूल में अध्यापक का स्थाई रुप से कोई प्रबंध न किया गया तो गांववासी स्कूल के मासूम बच्चों व उनके अभिभावकों समेत जिला शिक्षा कार्यालय नवांशहर के समक्ष रोष प्रदर्शन करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रघुनन्दन जोत को जन्म दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं

गढ़शंकर : देनोवाल खुर्द के रघुनन्दन जोत को जन्म दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं और रघुनन्दन जोत के पिता जतिंदर ज्योति व माता पुष्पिंदर कौर को सतलुज ब्यास टाइम्स की और से वधाई। Share     
पंजाब

जिला मजिस्ट्रेट की ओर से सी.बी.एस.ई एफिलेटिड स्कूलों को 10 अप्रैल तक प्रैक्टिकल परीक्षाएं करवाने के लिए स्कूल खोलने की दी गई आज्ञा  

स्कूल प्रबंधकों को प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान कोविड-19 संबंधी हिदायतों का पालन करने के दिए निर्देश होशियारपुर : जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने सिटी कोआर्डिनेशन सी.बी.एस.ई होशियारपुर की ओर से प्राप्त पत्र को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उपचुनाव 2025 – दो मुख्यमंत्रियों की साख दांव पर : तरनतारन और बडगाम में सत्ताधारी पार्टी का इम्तिहान

नई दिल्ली  : बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही कुछ उपचुनाव भी हो रहे हैं। पंजाब की तरनतारन और जम्मू-कश्मीर की बडगाम विधानसभा सीट पर भी 11 नवंबर को वोटिंग होनी है। भले ही...
Translate »
error: Content is protected !!