बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे अवैध कब्जे: संदीप हंस

by

डिप्टी कमिश्नर ने कब्जाधारकों को तुरंत अवैध कब्जे छोडऩे की दे चेतावनी, कब्जा न छोडऩे वाले व्यक्तियों पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
होशियारपुर: डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने कहा कि जिले में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से सख्त रुख अपनाया जाएगा। उन्होंने अवैध कब्जाकारों को चेतावनी दी कि वे तुरंत अवैध कब्जे छोड़ दें, उसके बाद प्रशासन की ओर से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि अवैध कब्जे छुड़ाने के लिए पंजाब सरकार पूरी तरह गंभीर है और इसी गंभीरता के चलते जिले में अवैध कब्जे छुड़ाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि शहर व गांवों में किसी भी व्यक्ति का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि यदि कब्जाकारों की ओर से अपने अवैध कब्जे के अंतर्गत जमीन न छोड़ी गई, तो कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
श्री संदीप हंस ने अधिकारियों को भी हिदायत करते हुए कहा कि जिन स्थानों पर अवैध कब्जे किए हुए हैं, उन कब्जों संबंधी सूची तैयार कर बनती कार्रवाई की जाए, ताकि अवैध कब्जों पर नकेल पाई जा सके। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जे छुड़ाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से अभियान शुरु कर दिया गया है। इसके बाद प्रशासन की ओर से कानूनी कार्रवाई करने से गुरेज नहीं किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

तीन AK-47 और बुलेट्स : महाराष्ट्र के रायगढ़ में बोट में मिलीं

मुंबई : महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के हरिहरेश्वर तट पर समुद्र में एक संदिग्ध बोट मिली है। बोट में तीन AK-47 और बुलेट्स मिले हैं। बोट गुरुवार सुबह करीब 8 बजे के आसपास एक...
article-image
पंजाब

कीर्ति किसान यूनियन ब्लॉक भुंगा का 9 सदस्यीय एरिया कमेटी का चुनाव सर्वसमिति से संपन

भुंगा (हरियाणा ) : कीर्ति किसान यूनियन ब्लॉक भुंगा का डेलीगेट इजलास भुंगा में चुनी गई कमेटियों की हाजिरी में किया गया, जिसमें जत्थेबंदी का ऐलाननामा विधान पढ़ने के बाद भुंगा क्षेत्र में पिछले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में शादी से एक दिन पहले दुल्हन की हत्या : घर से 500 मीटर दूरी पर मिली अधजली लाश

रोहित जसवाल / एएम नाथ l. ऊना :  ऊना जिला में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिले उपमंडल बंगाणा के गांव बैरियां में एक 24 वर्षीय युवती का शव घर...
article-image
पंजाब

कांग्रेस में खाना जंग जारी : जैजीत सिंह जौहल द्वारा देर रात किए गए ट्वीट ने राजा बडिंग और आशु पर उठाए सवाल

बठिंडा :  पूर्व वित्त मंत्री तथा बठिंडा से विधायक रहे मनप्रीत सिंह बादल के रिश्तेदार जैजीत सिंह जौहल द्वारा देर रात किए गए ट्वीट ने पंजाब की सियासत में एक बार फिर नई चर्चा...
Translate »
error: Content is protected !!