पुलिस ने पिस्तौल व जिंदा कारतू सहित 2 युवकों को किया गिरफ्तार

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने पिस्तौल और जिंदा कारतूसों के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना गढ़शंकर के एसएचओ इंस्पेक्टर करनैल सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस प्रमुख के निर्देशों पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत पुलिस उपकप्तान दलजीत सिंह खख के निर्देशानुसार एएसआई हरभजन सिंह ने पुलिस दल के साथ गांव भज्जल के टी प्वांइट पर नाकेबंदी की हुई थी। माहिलपुर की तरफ से आती एक कार नंबर पीबी-07-बीवाई 6463 को संदेह के आधार पर रोका जिसमें चालक कमलजीत सिंह उर्फ कमल पुत्र बलवीर सिंह निवासी नंगल कलां के साथ सुखविंदर सिंह उर्फ लाडी पुत्र ज्ञान सिंह निवासी हकूमतपुर सवार था। तलाशी लेने पर चालक कमलजीत सिंह की पैंट की जेब से 32 बोर का पिस्तौल व 7.65 एमएम की एक मैगजीन बरामद हुआ जिसमें 5 जिंदा कारतूस थे। सवार युवक सुखविंदर सिंह की तलाशी ली गयी और उसकी पैंट की जेब से 32 बोर के 5 जिंदा कारतूस बरामद किये गये। कथित दोषी असले संबंधी कोई भी कागजात पेश नहीं कर सके। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गढ़शंकर थाने में असला एक्ट 25-54-59 तहत मामला दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश कर गहन पूछताछ के लिए रिमांड पर हासिल किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ऊर्जा संरक्षण के लिए मोदी के दिशा निर्देशों का पालन करने की पूर्व सांसद खन्ना ने अपील

होशियारपुर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि वैश्विक ऊर्जा संकट के संदर्भ में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करना सभी नागरिकों का कर्तव्य है पूर्व सांसद खन्ना...
article-image
पंजाब

तीन किलो अफीम के साथ किया काबू : ड्रग रेक्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन

कपूरथला : कपूरथला पुलिस ने ड्रग रेक्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए एक आरोपी को तीन किलो अफीम के साथ काबू किया है। पुलिस के अनुसार कपूरथला पुलिस को एक गुप्ता सूचना मिली...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शादी से पहले दुल्हन लापता – दुल्हन को दिया शादी का खर्च, 150 बारातियों के साथ इंतजार करता रहा दुबई से लौटा दूल्हा

चंडीगढ़ :   विवाह के लिये दुबई से आए एक व्यक्ति और उसके साथ 150 बारातियों को उस समय झटका लगा जब वे पंजाब के मोगा पहुंचे, जहां उन्हें पता चला कि दुल्हन गायब है...
article-image
पंजाब

धार्मिक आयोजन सभ्य तथा सफल राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक : पूर्व सांसद खन्ना

संतों के पावन कर कमलों से मिला खन्ना को श्रीमद भागवत कथा का निमंत्रण होशियारपुर 26 मार्च : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना को संतों के पावन कर कमलों से दिव्य ज्योति जागृति संस्थान...
Translate »
error: Content is protected !!