हिम गौरव आई टी आई को गर्व है कि आई टी आई के ट्रेनियों के अलावा टीचरों को भी सरकारी नौकरियां मिली – सतीश जोशी

by

ऊना : भारत सरकार व हिमाचल सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत संचलित हिम गौरव आईटीआई सन्तोषगढ़ में अपना कोर्स पास कर चुके युवा आज विभिन्न मल्टीनेशनल व सरकारी नौकरियां कर रहे हैं । हिम गौरव आई टी के निदेशक सतीश जोशी ने कहा कि इन युवाओं को अपनी मजिंल तक पहुंचाने वाले इनके अध्यापक भी आज वुलन्दियों को छू रहे हैं । हिम गौरव संस्थान को गर्व है कि उनके पास युवाओं को कारीगर वनाने वाले अध्यापक भी आज सरकारी नौकरियों में तैनात हैं जो कि अलग अलग विभागों में कार्यरत है जिनमें से राकेश कुमार अनुदेशक इलैक्ट्रोनिक्स मकैनिक, राजेश कुमार अनुदेशक फिटर , कुलविन्द्र अनुदेश डीजल मकैनिक , शिव कुमार अनुदेशक इलैक्ट्रीशियन, दिनेश कुमार अनुदेशक कोपा , संदीप कुमार अनुदेशक पलम्वर, रोहित जोशी अनुदेशक फिटर आज हिमाचल की सरकारी आई टी आई में अपनी सेवांए रेगुलर व अनुबन्ध पर दे रहे हैं तथा इसके अलावा हिम गौरप संस्थान के विभिन्न ट्रेडों के अनुदेशक सतनाम सिंह इलैक्ट्रीशियन, जूसफ गान्धी अनुदेशक वैल्डर आज अपनी सेवांए भाखड़ा व्यास मनेजमैन्ट वोर्ड में दे रहे हैं वहीं अनिल कुमार अनुदेशक फिटर ,विक्रम सिंह अनुदेशक फिटर, संदीप कुमार अनुदेशक फिटर हिमाचल के आई पी एच विभाग में कार्यरत हैं । उन्होंने कहा कि हिम गौरव ने अपने प्रदेश में ही नहीं वल्कि पड़ोसी प्रदेश पंजाव में भी अपनी पैंठ जमाई हुई है जैसे हिम गौरव संस्थान पंजाव से आए हुए ट्रेनियों को कुशल कारीगर वनाता है वैसे ही हिम गौरव संस्थान को गर्व है कि उनके पास पढ़ाने वाले अनुदेशक आज पंजाव व हिमाचल में सरकारी नौकरी कर हिम गौरव का नाम ऊॅचां कर रहे है। उन्होने वताया कि मोनिन्द्र सिंह अनुदेशक पलम्वर, गुरनिन्द्र अनुदेशक इलैक्ट्रीशियन व सुमित अनुदेशक इलैक्ट्रीशियन आज पंजाव की सरकारी आई टी आई में अपनी अपनी सेवांए देकर हिम गौरव आई टी आई का नाम गौरम्वित कर रहे हैं। हिम गौरव आई टी आई के निदेशक सतीश जोशी ने इन सभी अनुदेशकों को वधाई दी है तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस मौके पर प्रबन्धक रणवीर सिंह , ग्रुप अनुदेशक मुकेश कुमार , अनुदेशक सतीश, तरूण, विशाल, सुरिन्द्र , प्रभजोत , अक्षय , पंकज , मुनीश व मैडम ममता भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुसूचित जनजाति आयोग ने जनजातीय विकास की दिशा में हिमाचल सरकार के प्रयासों को सराहा

एएम नाथ। शिमला :  राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के विकास और इन क्षेत्रों में रह रहे लोगों की कल्याण की दिशा में प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देश नरेंद्र मोदी और पार्टी नड्डा जी के हाथों मजबूत हुई : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आज हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि एक तरफ जहां देश की कमान यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ग्रिफ्तार : कॉन्स्टेबल करता था कारोबारियों के अपहरण व वसूली…किन लोगों को बनाता था शिकार…जानिए

नई दिल्ली ।दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल ने कथित तौर पर अपने साथियों के साथ ख्याला इलाके से कारोबारियों का अपहरण कर लिया। इसके बाद उन्हें फर्जी केस में फंसाने की धमकी देकर 96...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक सामान के खुदरा विक्रेताओं हेतू प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

ऊना, 20 अप्रैल – जिला मुख्यालय ऊना में मानक और लेवलिंग योजना के तहत इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक सामान के खुदरा विक्रेताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश ऊर्जा निदेशालय द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!