कौशल विकास एवं रोजगार उन्मुखी शिक्षा सर्वोच्च प्राथमिकताः वीरेंद्र कंवर

by

बंगाणा आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन, 725 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
ऊना, 4 सितम्बर 2022- बेरोजगारी की चुनौती से निपटने के लिए प्रदेश व केंद्र सरकार कौशल विकास तथा रोजगार उन्मुखी शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। यह बात ग्रामीण विकास व पंचायती राज, कृषि, पशुपालन तथा मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बंगाणा आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले के शुभारंभ अवसर पर कही।
उन्होंने कहा कि स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना तथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम जैसी योजनाओं संचालित की जा रही है, ताकि युवा पीढ़ी आत्मनिर्भर बन सके। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के युवाओं में कौशल विकसित करने के उद्देश्य से कौशल विकास भत्ता योजना के तहत 1000 रुपए प्रतिमाह तथा 50 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांग आवेदक को 1500 रुपए प्रति माह की दर से 2 वर्ष के लिए कौशल विकास भत्ता प्रदान किया जा रहा है। यही नहीं, उद्योगों में काम करने वाले हिमाचली कामगारों को भी नौकरी के दौरान 2 वर्ष के लिए कौशल विकास भत्ता प्रदान किया जा रहा है।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने सत्ता संभालने के पश्चात प्रदेश में विभिन्न प्रकार के निवेश को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण पहल की है, जिसके तहत औद्योगिक निवेश के अलावा पर्यटन सहित अन्य क्षेत्रों में भी प्रदेश के भीतर करोड़ों रुपए का निवेश हुआ है। ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में निवेश के लिए लगभग एक लाख करोड़ रुपए के समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित हुए हैं तथा दो बार हुई ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के दौरान 25 हजार करोड़ रुपए के निवेश को अमलीजामा पहनाया गया है। सरकार के इन प्रयासों से हजारों की संख्या में प्रदेशवासियों को प्रदेश के भीतर रोजगार के अवसर हासिल हुए हैं।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि निकट भविष्य में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव लंमलैहड़ी, चताड़ा, अजनोली, डंगोली, कमून तथा हंडोला इत्यादि गांव को भी औद्योगिक क्षेत्रों में शामिल किया जाएगा, ताकि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में भी लोगों को उनके घर-द्वार के नजदीक ही रोजगार प्रदान किया जा सके।
इस रोजगार मेले में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 60 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया। मेले में 1500 से अधिक युवक-युवतियों ने नौकरी के लिए पंजीकरण करवाया, जिनमें से 725 लोगों को विभिन्न कंपनियों ने अलग-अलग पदों के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
इस अवसर पर जिला परिषद ऊना के उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, हिमफैड के निदेशक चरणजीत शर्मा, एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान, नेहरू युवा केंद्र ऊना के उपनिदेशक डॉक्टर लाल सिंह, जिला रोजगार अधिकारी अनिता गौतम व राजेश कुमार, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

नेशनल यूनिटी अवार्ड के लिए नामांकन 31 जुलाई तक – राघव शर्मा

ऊना- नेशनल यूनिटी अवार्ड 2022 के लिए नामांकन गृह मंत्रालय के पोर्टल ूूूण्ंूंतकेण्हवअण्पद पर 31 जुलाई तक किए जा सकते हैं। नेशनल यूनिटी अवार्ड का नामांकन भरने का सम्पूर्ण विवरण गृह मंत्रालय के पोर्टल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने जुब्बल-कोटखाई क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों की समीक्षा की : 4 रोहड़ू वृतों में तथा दो राष्ट्रीय राजमार्गांे में कुल 167 करोड़ रुपये की क्षति

एएम नाथ। शिमला : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज विधानसभा क्षेत्र जुब्बल कोटखाई में लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नामांकन के दूसरे दिन ऊना जिला में जिला परिषद वार्डों के लिए 14 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन पत्र

एएम नाथ।  ऊना, 8 मई. पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य चुनाव-2026 के तहत शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन ऊना जिला के विभिन्न जिला परिषद वार्डों से कुल 14 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन...
हिमाचल प्रदेश

ग्राहक सम्पर्क कार्यक्रम के तहत 206 लाभार्थियों को वितरित किए 10.37 करोड

ऊना : आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत पंजाब नेशनल बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ग्राहक सम्पर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिला ऊना के 206 लाभार्थियों को लगभग 10.37 करोड...
Translate »
error: Content is protected !!