डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट द्वारा मुलाजिमों का वेतन करने की कड़ी निंदा

by

वेतन जल्द जारी न करने की सूरत में करेंगे तेज संघर्ष
गढ़शंकर :6 सितम्बर:
पंजाब सरकार द्वारा ए, बी तथा सी कैटागिरी के लाखों मुलाजिमों का वेतन निकलवाने तथा खजानों को लगाई गई मौखिक रोक के आदेश सितम्बर महीने के 6वें दिन भी जारी रहे हैं। जिस कारन आज भी मुलाजिमों को पिछले महीने का वेतन प्राप्त नहीं हो सका।
अध्यापक संगठन डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) ने इस मामले में आप सरकार की गैर जिम्मेदाराना कार्यशैली की सख्त निंदा की है। डीटीएफ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम देव सिंह, महासचिव मुकेश कुमार, वित्त सचिव अश्वनी अवस्थी, प्रेस सचिव पवन कुमार, जिला अध्यक्ष सुखदेव डांसीवाल तथा जिला सचिव इंद्रसुखदीप ओडरा ने बताया कि आम आदमी पार्टी की अगुवाई वाली मान सरकार द्वारा भी पिछली सरकारों की भांति खराब वित्तीय प्रबंध के तहत मुलाजिमों को तंग परेशान कर रही है।
वेतन न मिलने पर मुलाजिमों को आर्थिक तंगियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आप सरकार की आर्थिक नीतियां भी कार्पोरेट तथा निजी अदारों को लाभ पहुंचाने वाली तथा मेहनतकश लोगों का कचूमर निकालने वाली ही हैं।
डीटीएफ के जिला नेता मनजीत सिंह दसूहा, राजेन्द्र सिंह, अशनी कुमार, बलजीत सिंह, करनैल सिंह, अजय कुमार सतपाल कलेर तथा मनजीत सिंह बाबा ने कहा कि मुख्यमंत्री तथा शिक्षा मंत्री द्वारा अध्यापक दिवस के मौके पर अध्यापकों को मान-सम्मान देने के कोरे दावे किए जा रहे हैं, जबकि प्रदेश सरकार तो अध्यापकों का पिछले महीने का वेतन भी समय पर देने में नाकाम हो रही है।
उन्होंने मांग की कि ए, बी तथा सी कैटागरी के मुलाजिमों संबंधी वेतन निकलवाने तथा खजानों को लगाई गई जुबानी रोक के आदेश तुरंत वापस लिए जाएं। ऐसा न होने की सूरत में मुलाजिम वर्ग प्रदेश सरकार के खिलाफ संघर्ष करने की मजबूर होगा। इस मौके पर मनजीत सिंह बंगा, जरनैल सिंह, नंदराम, रेशम सिंह, संदीप सिंह, जगदीप सिंह, संजीव कुमार, रमेश कुमार, पवन कुमार, अजमेर सिंह तथा हरविन्द्र सिंह विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अधिकारियों को सिविल सर्जन डॉ रंजीत सिंह होशियारपुर द्वारा जारी दिशा-निर्देश।     

 होशियारपुर 20 फ़रवरी (मनजिंदर कुमार पेंसरा ): आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में अधिकारियों को जारी दिशा-निर्देश देते सिविल सर्जन होशियारपुर ने बताया कि यह योजना पंजाब में 20 अगस्त, 2019 से शुरू...
article-image
पंजाब

पंजाब के युवा अब बनेंगे नौकरी देने वाले, न कि नौकरी मांगने वाले : आप सरकार का बड़ा संकल्प

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था में एक नई क्रांतिकारी दिशा तय की है. सरकार का उद्देश्य सिर्फ स्कूलों का ढांचा सुधारना नहीं, बल्कि शिक्षा...
article-image
पंजाब

बुच्ची गिरोह के 4 सदस्याें से 3 पिस्तौल और 13 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार

चंडीगढ़ : एजीटीएफ पंजाब काे एक बड़ी सफलता मिली हैं। आतंकी सरगना इकबालप्रीत सिंह उर्फ बुच्ची गिरोह के 4 सदस्याें से 3 पिस्तौल और 13 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया हैं। डीजीपी गौरव यादव...
Translate »
error: Content is protected !!