मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 75 वर्ष के समारोह में होंगे मुख्यतिथि, 10 अगस्त को गगरेट व कांगड़ में होंगे कार्यक्रम

by

ऊना, 6 सितंबरः मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जिला ऊना के गगरेट व हरोली विस क्षेत्र में 10 सितंबर को आयोजित किए जा रहे प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष समारोह में मुख्यतिथि होंगे। मुख्यमंत्री 10 सितम्बर को प्रातः 11 बजे गगरेट के रामलीला ग्राउंड तथा दोपहर 2 बजे हरोली विधानसभा क्षेत्र के कांगड़ में समारोह में शामिल होंगे। यह जानकारी आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों के संबंध में बुलाई गई बैठक में दी।
डीसी ने इस दोनों समारोह के लिए सभी विभागों को तैयारियां समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के विभिन्न विभाग दोनों समारोह स्थलों पर प्रदर्शनियां भी लगाएंगे। इन प्रदर्शनियों के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के विकास यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, संबंधित एसडीएम तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत समीक्षा बैठक का आयोजन, बिलासपुर में 25 गांव को बनाया जा रहा है आदर्श ग्राम

बिलासपुर 30 दिसंबर  :  जिला मुख्यालय के बचत भवन में शनिवार को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत जिला बिलासपुर के 25 गांव में किया जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा के लिए जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए 13 फरवरी से 22 मार्च 2024 तक होगा पंजीकरण : कर्नल पुष्विंदर कौर

नाहन, 12 फरवरी। भारतीय सेना में अग्निवीर स्कीम के तहत वर्ष 2024-25 के लिए हिमाचल प्रदेश के सिरमौर, शिमला, सोलन और किन्नौर के युवाओं के लिए भारतीय सेना की विभागीय वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर पंजीकरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आदर्श आचार संहिता के दौरान हथियारों पर पूर्ण प्रतिबंध

हमीरपुर 16 मार्च। निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न करवाने तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिले भर में आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान हथियार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आत्मनिर्भरता के माध्यम से समृद्ध हिमाचल की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध प्रदेश सरकार – डॉ. शांडिल

ज़िला स्तरीय गणंतत्र दिवस समारोह आयोजित एएम नाथ। सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार आत्मनिर्भरता का मूल...
Translate »
error: Content is protected !!