सुमन लता को जिला स्तरीय सम्मान मिलने पर खेड़ा कलमोट में खुशी का माहौल

by

खेड़ा कलमोट : 7 सितम्बर: सरकारी एलीमेंट्री स्मार्ट स्कूल खेड़ा कलमोट में बतौर शिक्षा प्रोवाइडर सेवा निभा रहे सुमन लता को बढिय़ा कारगुजारी के बदले जिला प्रशासन रूपनगर द्वारा जिला स्तरीय समारोह में लामरिक टैक यूनिवर्सिटी आसरों में सम्मानित किया गया। इस संबंध में सरकारी एलीमैंट्री स्कूल खेड़ा कलमोट में समारोह के दौरान सुमनलता की स्कूल के प्रति सेवाओं की सराहना की गई। प्रिंसिपल अवतार सिंह ने कहा कि सुमनलता अपने पति स्टेट अवार्डी प्रेम धीमान की भांति अपने व्यवसाय को समर्पित हैं तथा जिला स्तरीय अवार्ड से उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ी है। इस मौके पर पंजाबी लेखक अमरीक सिंह दयाल, प्रेम कुमार धीमान, गुरविन्द्र सिंह डीपीई, मीतक शर्मा व अरविंद शर्मा ने विचार पेश किए। उन्होंने कहा कि ऐसे अध्यापकों की समाज को बहुत जरुरत है। इस मौके पर मैडम अमनदीप कौर, सुरेश बाला, सतनाम सिंह, रुपेन्द्र सिंह, सीएचटी राकेश रौड़ी, आशा रानी व देवेन्द्र कौर विशेष रुप से मौजूद थीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सतगुरु रविदास महाराज जी की जयंती को समर्पित हरिद्वार में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

होशियारपुर/हरिद्वार/दलजीत अजनोहा : स्वर्गीय रतन चंद बाली और स्वर्गीय श्रीमती प्रकाश कौर बाली की स्मृति में, श्री गुरु रविदास महाराज जी के 648वें प्रकाश पर्व को समर्पित बाली परिवार, दकोहा, जालंधर द्वारा निर्मला छावनी...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व डीजीपी का बहू से अफेयर मामले में ट्विस्ट : बेटे अकील का एक और वीडियो आया सामने…अकील अख्तर परिवार पर लगाए सभी आरोपों को नकारा

पंचकूला : पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मोहम्मद मुस्तफा के बेटे की मौत के मामले में नया ट्विस्ट आ गया है। डीजीपी और उनकी बहू के बीच अवैध संबंधों के आरोपों के बाद...
article-image
पंजाब

Dana Mandi Hoshiarpur to be

Deputy Commissioner visits Dana Mandi with Market Committee Chairman, issues directions to improve basic infrastructure Agricultural waste to be managed with support from Municipal Corporation Internal roads to be repaired and sewerage system to...
Translate »
error: Content is protected !!