कैट परीक्षा के टॉपर आर्यन कपूर का पूर्व विधायक गोल्डी ने सम्मान किया

by


गढ़शंकर  : कैट परीक्षा 2020  में 1.90 लाख परीक्षार्थियों में 100 में से 100 अंक लेकर देश भर के पंजाब के अकेले टॉप 10 में आने वाले गढ़शंकर के विद्यार्थी आर्यन कपूर पुत्र राकेश कपूर व श्वेता कपूर को पूर्व विधायक व पंजाब प्रदेश कांग्रेस के महासचिव श्री लव कुमार गोल्डी द्वारा उनके निवास पर जाकर सम्मानित किया गया। इस मौके गोल्डी ने संबोधित करते कहा कि आर्यन ने शानदार प्रदर्शन कर केवल अपने माता-पिता व गढ़शंकर का ही नहीं बल्कि पंजाब का नाम भी रोशन किया है। उन्होंने आर्यन कपूर व उसके परिवार को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की और से बधाई देते आर्यन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर श्री लव कुमार गोल्डी व आर्यन कपूर के माता राकेश कपूर तथा माता श्वेता कपूर के साथ पूर्व नगर कौंसल अध्यक्ष राजिंदर सिंह शूका, ठेकेदार कुलभूषण शोरी, चेयरमैन मोहन सिंह थियाड़ा, पंडित विक्रांत रनदेव, हरजीत सिंह सोहनपाल, नंबरदार परमजीत सिंह, परमजीत पम्मा, त्रिबंक दत्त ऐरी व अन्य हाजिर थे।
फोटो कैप्शन:

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दादे पोत्रे ने लुटेरों का बिना डरे डट कर किया मुकाबला – गढ़शंकर नंगल रोड़ पर रियात मैगा मार्ट में तेजधार हथियार से दूकानदार पर किया हमला : सात हजार की नकदी लूट कर फरार

गढ़शंकर : गढ़शंकर नंगल रोड पर गांव डल्लेवाल में रियात मैगा मार्ट में  देर शाम बेख़ौफ़ युवक तेजधार हथियार लेकर घुसे और सात हजार रुपए लुटे और दूकानदार पर तेजधार हथियार से हमला कर...
article-image
पंजाब

धार्मिक आयोजन सभ्य तथा सफल राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक : पूर्व सांसद खन्ना

संतों के पावन कर कमलों से मिला खन्ना को श्रीमद भागवत कथा का निमंत्रण होशियारपुर 26 मार्च : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना को संतों के पावन कर कमलों से दिव्य ज्योति जागृति संस्थान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ चौक किया जाम : आंगनवाड़ी मुलाज़िम यूनियन पंजाब (CITU) की अगुआई में आंगनवाड़ी वर्करों हेल्परों ने किसान-मज़दूर आंदोलन को दिया समर्थन, सरकार को चेताया—“अब बैठकों से नहीं, फैसलों से बनेगी बात”

शहीद भगत सिंह नगर में सैकड़ों आंगनवाड़ी वर्कर-हेल्पर आंदोलन में शामिल : मानदेय दोगुना करने, ग्रेड-3 व ग्रेड-4 का दर्जा देने समेत कई मांगें उठाईं नवांशहर , 10 अगस्त । किसान-मजदूरों और अन्य मेहनतकश...
article-image
पंजाब

PJ Singh Leads Tynor to

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.17 : Tynor Orthotics, under the visionary and dynamic leadership of Chairperson PJ Singh, has achieved an extraordinary milestone by becoming the No. 1 orthopaedic brand in five countries—a moment of immense pride...
Translate »
error: Content is protected !!