50 लाख रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग और पेवर ब्लाक का काम नयी आबादी से घंटा घर तक होगा काम-अरोड़ा

by

होशियारपुर। : उद्योग और वाणिज्य कर मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने स्थानीय नई आबादी से घंटा घर तक इंटरलाकिंग टाईलों और पेवर ब्लाक के काम की शुरुआत करवाते हुए कहा कि करीव 50 लाख रुपए की लागत के साथ मुकम्मल होने वाला यह काम लोगों को बड़ी राहत प्रदान करेगा। विकास कार्यों की शुरुआत करवाते समय पर उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में करवाए जा रहे विकास कार्य मुकम्मल होने के साथ शहर के अंदरूनी हिस्से को नयी नुहार मिलेगी। उन्होंने बताया कि नई आबादी से घंटा घर तक इंटरलाकिंग और पेवर ब्लाक का काम युद्ध स्तर पर करवा कर लोगों के लिए अपेक्षित सुविधा यकीनी बनाई जायेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से शहरी वातावरण सुधार प्रोगराम के अंतर्गत होशियारपुर शहर के अलग -अलग क्षेत्रों को कई विकास कार्य दिए हैं जिन पर पूरी तेज़ी के साथ काम करवाया जा रहा है जिससे लोगों को अधिक से अधिक प्राथमिक सहूलियतें दीं जा सकें। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से शहर के हर इलाके में होने वाले विकास कार्यों  को प्रथमिकता के आधार पर करवाते हुए बेमिसाल विकास यकीनी बनाया जा रहा है।         इस मौके पर पूर्व पार्षद प्रदीप कुमार, गोपाल वर्मा, दविन्दर कुमार, शाम लाल भल्ला, अशोक कुमार, बलराम जगी, सुरिन्दर कुमार, नरिन्दर कुमार, राजेश कुमार, सोनू गुलाटी, दीपा सैनी, बिट्टू शर्मा, मोनिका शर्मा, राकेश शर्मा, राम मपाल सैनी आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब

मादक पदार्थ-हवाला गिरोह का भंडाफोड़: 5 गिरफ्तार

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस ने शनिवार को कहा कि उसने मादक पदार्थ हवाला गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और 46 लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद की...
article-image
पंजाब

मतदाता जागरूकता मोबाइल वैन को हरी झण्डी दिखाकर बीडीपीओ मनजिंदर कौर ने रवाना किया

गढ़शंकर, 9 दिसम्बर: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में भारत चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत कौर के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता मोबाइल वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना...
article-image
पंजाब

राजा वड़िंग की जगह कौन? विजय इंदर सिंगला समेत कई नाम चर्चा में….48 घंटे में फैसला?

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर संगठनात्मक बदलाव की चर्चाएं तेज हो गई हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को पद से हटाकर नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त...
article-image
पंजाब

बेदी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया : डीएवी कॉलेज गढ़शंकर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया

गढ़शंकर, 27 जनवरी : डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके आयोजित समारोह में मुख्यातिथि के रूप में कॉलेज प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष श्री वी.पी. बेदी ने...
Translate »
error: Content is protected !!