50 लाख रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग और पेवर ब्लाक का काम नयी आबादी से घंटा घर तक होगा काम-अरोड़ा

by

होशियारपुर। : उद्योग और वाणिज्य कर मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने स्थानीय नई आबादी से घंटा घर तक इंटरलाकिंग टाईलों और पेवर ब्लाक के काम की शुरुआत करवाते हुए कहा कि करीव 50 लाख रुपए की लागत के साथ मुकम्मल होने वाला यह काम लोगों को बड़ी राहत प्रदान करेगा। विकास कार्यों की शुरुआत करवाते समय पर उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में करवाए जा रहे विकास कार्य मुकम्मल होने के साथ शहर के अंदरूनी हिस्से को नयी नुहार मिलेगी। उन्होंने बताया कि नई आबादी से घंटा घर तक इंटरलाकिंग और पेवर ब्लाक का काम युद्ध स्तर पर करवा कर लोगों के लिए अपेक्षित सुविधा यकीनी बनाई जायेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से शहरी वातावरण सुधार प्रोगराम के अंतर्गत होशियारपुर शहर के अलग -अलग क्षेत्रों को कई विकास कार्य दिए हैं जिन पर पूरी तेज़ी के साथ काम करवाया जा रहा है जिससे लोगों को अधिक से अधिक प्राथमिक सहूलियतें दीं जा सकें। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से शहर के हर इलाके में होने वाले विकास कार्यों  को प्रथमिकता के आधार पर करवाते हुए बेमिसाल विकास यकीनी बनाया जा रहा है।         इस मौके पर पूर्व पार्षद प्रदीप कुमार, गोपाल वर्मा, दविन्दर कुमार, शाम लाल भल्ला, अशोक कुमार, बलराम जगी, सुरिन्दर कुमार, नरिन्दर कुमार, राजेश कुमार, सोनू गुलाटी, दीपा सैनी, बिट्टू शर्मा, मोनिका शर्मा, राकेश शर्मा, राम मपाल सैनी आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिला सहित 2 जासूस गिरफ्तार : पाकिस्तान को देता था खुफिया जानकारी : पंजाब पुलिस को लगी भनक

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान को खुफिया सैन्य जानकारी लीक करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और एक अन्य को हिरासत में लिया है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP)...
पंजाब

गढ़शंकर नगर कौंसिल चुनाव : 2 गाड़ियों में वोटरों को शराब बाँटने के आरोप में भाजपा के गढ़शंकर मंडल अध्यक्ष सहित पांच पर मामला दर्ज : मामले में सात अज्ञात लोगों को भी किया नामजद

गढ़शंकर। नगर कौंसिल गढ़शंकर में चुनाव से पहले कल रात एक वजे में दो गाड़ियों में वोटरों को शराब बांटनें और रोकने पर मारपीट करने के आरोप में भाजपा के गढ़शंकर के मंडल अध्यक्ष...
article-image
पंजाब

कुल दुनिया पर पंजाबी का झंडा बुलंद रहे” गीत बना सरकारी समारोहों की शान : बलजिंदर मान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा ;:  साहित्य, गीत लेखन और पत्रकारिता के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुके एस. अशोक भौरा द्वारा रचित नया गीत “कुल दुनिया पर झंडा बुलंद रहे पंजाबी का” इन दिनों साहित्यिक और...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का इलाज लेने से इंकार : डॉक्टरों ने दी ये सलाह

चंडीगढ़ :  पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की भूख हड़ताल सोमवार को लगातार 21वें दिन भी जारी रही। चिकित्सकों ने उनकी बिगड़ती सेहत के कारण उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराने की...
Translate »
error: Content is protected !!