जंगली जानवरों का रिहायशी इलाकों में दाखिल होना मानव जीवन व वातावरण के लिए खतरनाक, जंगलों की तरफ बड़ रहें लोग और जंगली जानवर रिहायशी इलाकों की तरफ:अमन

by
नंगल, भास्कर न्यूज-जंगली जानवर इस कड़ाके की सर्दी में भटकते हुए रिहायशी इलाकों में दाखिल हो रहे है और नहरों में गिर रहें है।  इसी के चलते एक सांबर भटकते हुए एमपी की कोठी के पास घूमता दिखाई दिया जो नहर में गिर गया।  अमन राणा ने बताया  एक सांबर सुबह के समय एम पी कोठी के पास नहर में गिर गया।  लोगों ने बड़ी मुश्क्त के साथ उस सांबर को नहर से निकाला। जो घबराकर इधर उधर घूमते हुए नहर किनारे झाड़ियों में चला गया। अमन ने कहा के नंगल में आम देखने को मिलता है के जंगली जानवर रिहायशी इलाकों में घूमते हैं। जंगलों की हो रही कटाई  के कारण यह जानवर इधर उधर भटकते है। बड़ रही आबादी के कारण इंसान ने जंगलों की तरफ रुख कर लिया है और जानवरों ने इंसानी आबादी की तरफ। जो बजुर्ग लोग है वह बताते है के पहले यहां जंगल और खेत थे आज वहां पर आलीशान मकान बने हुए है। यहां जानबरों के रहने वाले जंगल खत्म हो रहें है। वहीं जो थोड़े बहुत जंगल बचे है वहां इन जानबरों के खाने के लिए कुछ नही है। जिसके चलते यह जानबर रिहायशी इलाकों में घुस रहें है। इस लिए हम सब को जानबरों के प्रति हमदर्दी रखनी चाहिए और जंगलों को बचाना चाहिए। अगर जंगल खत्म हो गए तो जानबरों ओर मानव जीवन के लिए तो खतरा पैदा होगा।साथ में वातावरण को भी भयानक नुकसान पहुंचे गा जो सबसे खतरनाक होगा। अगर इंसान चाहता है के उसे इन समस्याओं का सामना न करना पड़े,तो उसे अपनी रिहायसी जरूरतों पर काबू पाना होगा। वह तभी होगा अगर इंसान की तीन पीड़याँ एक ही मकान में ही अपना जीवन व्यतीत करे।
फ़ोटो – नहर से निकाले जाने के बाद सांबर।
फ़ोटो-  समाज सेवी अमन राणा की
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पौंग डैम से छोड़ा जाएगा पानी, घबराने की आवश्यकता नहीं: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन

जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क, बाढ़ से निपटने के लिए मुकम्मल प्रबंध – बी.बी.एम.बी. की रूटीन कार्रवाई, जिला वासियों से अफवाहों से दूर रहने की अपील होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

6 लोगों की मौत : तीसा में सड़क से फिसलकर पांच सौ मीटर गहरी खाई में गिरी कार

मरने वालों में एक ही परिवार के चार सदस्य सीएम सुखविंदर सिंह व विधानसभा अध्यक्ष ने जताया जताया‌ एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल में बीते कई दिनों से प्राकृतिक आपदा के साथ सड़क हादसे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुधर जाओ, वरना सीने में…’ ताबड़तोड़ फायरिंग से थर्राया कनाडा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फायरिंग की वारदात के जरिए अपनी ताकत दिखाने का दावा किया है. इस गैंग ने कनाडा में लवजीत संधु के घर फायरिंग का दावा किया है. एक सोशल...
article-image
पंजाब

गैर जरुरी यातायात से गुरेज करें, घर रहो-सुरक्षित रहो: एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल

कोरोना के कारण पैदा हुए स्वास्थ्य संकट से बचने के लिए लोग नई हिदायतों के पालन में लापरवाही न करें साप्ताहिक लॉकडाउन व नाइट कफ्र्यू के उल्लंघन के 46 मामले दर्ज होशियारपुर : कोरोना...
Translate »
error: Content is protected !!