बरसात के मद्देनजर प्रभावित क्षेत्रों में टीमें बनाकर किए जा रहे हैं राहत कार्य: DC कोमल मित्तल

by

चोअ से गाद निकालने, नालों के जीर्णाोधार, प्राकृतिक नालों को रेत की बोरियों से बांधने व रास्तों की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर जारी, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से सभी इंतजाम पूरे
होशियारपुर, 12 जुलाई:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि पिछले दिनों बरसातों के मद्देनजर जिले में पैदा हुई स्थिति अभी पूरी तरह से नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से अब टीमें बनाकर प्रभावित हुए इलाकों में राहत कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले में गढ़शंकर उप मंडल में ज्यादा जल भराव हुआ था, जहां अब स्थिति सामान्य है और प्रभावित गांवों में टीमें कड़ी मेहनत कर रही है। उन्होंने कहा कि चोअ से गाद निकालने का कार्य, नालों का जीर्णाोधार, प्राकृतिक नालों को रेत की बोरियों से बांधने का कार्य व रास्तों की मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर जारी है।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि बरसात के पानी के कारण प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है और जिला प्रशासन इस दिशा में पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रुम स्थापित कर लोगों की हर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संभावी बाढ़ के खतरे का सामना करने के लिए गांवों में जे.सी.बी मशीने, ट्रैक्टर ट्रालियां, मैडिकल टीमें तैनात की गई है। इसके अलावा पशुओं के चारे का भी प्रबंध किया गया है ताकि हर परिस्थिति का सामना किया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाढ़ प्रबंधन के लिए 8 तहसीलदार और नायब तहसीलदार किए नियुक्त

चंडीगढ़ :  पंजाब सरकार ने राज्य में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर एक अहम फैसला लिया है। सरकार ने रिक्त पदों को भरते हुए 8 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों...
article-image
पंजाब

शहीद ऊधम सिंह को भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन किए प्रकट

गढ़शंकर। शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन प्रकट किए और शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलने का आहावान किया। इस दौरान बिभिन्न वक्ताओं ने कहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिलाˈ के हाथ लगी सालों पुरानी पर्ची : लिखा था सर्दी-खांसी का रामबाण इलाज, वायरल हो गया नुस्खा

सोशल मीडिया पर एक डॉक्टर द्वारा 63 साल पहले लिखी पर्ची वायरल हो रही है. घर की सफाई के दौरान महिला को ये पर्ची मिली थी. साल 1962 में उसके परिवार के किसी शख्स...
article-image
पंजाब

Every Home a Tricolour,(Har

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/August 12 :  BJP state secretary Meenu Sethi appealed to citizens to make the “Har Ghar Tiranga” campaign a success by hoisting the national flag at their homes. Sethi distributed tricolour flags...
Translate »
error: Content is protected !!