रेत से भरा 10 टायर वाला ट्रक पलटा : चालक घायल, इलाज के लिए पीजीआई भेजा

by

गढ़शंकर, 12 जुलाई: बीती रात गढ़शंकर-आनंदपुर साहिब रोड पर रोडमजारा गांव के पास रेत से भरा 10 टायर वाला ट्रक पलट गया जिसके कारण ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए पी. जी. आई. चंडीगढ़ रेफर किया गया है। जानकारी अनुसार रेत से भरा ट्रक चालक गुरजंट सिंह उर्फ जंटी पुत्र अमरजीत सिंह निवासी बस्ती हरिपुरा जिला संगरुर, कहनपुर खूही से संगरुर को जा रहा था लेकिन जब वह रोडमजारा गांव के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे वाहन को साइड देने लगा तो पलटी खाते हुए पेड़ से टकरा गया। इस टक्कर में ट्रक के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलने पर एएसआई रशपाल सिंह ने पुलिस कर्मियों व लोगों की सहायता और तीन घंटे की मशक्कत के बाद घायल चालक को बाहर निकाला। घायल चालक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर लाया गया यहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पी. जी. आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी स्कूलों के बच्चों को राजनीतिक प्रचार का माध्यम बनाना बंद करे पंजाब सरकार….शिक्षा को प्रचार का अड्डा बनाने की बजाय वास्तविक प्राथमिकता दे सरकार – डी.टी.एफ.

गढ़शंकर, 21 जुलाई। डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डी.टी.एफ.) पंजाब ने सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के माध्यम से सरकार का राजनीतिक प्रचार किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की है। डी.टी.एफ. के प्रदेश अध्यक्ष विक्रमदेव...
article-image
पंजाब

Yog Cultivating Holistic Growth in

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/June 21 : Yog, an ancient practice with timeless relevance, offers children a profound path to holistic development. Beyond enhancing their mental and physical health, it’s a powerful tool for comprehensive personality development....
article-image
पंजाब

सीता राम चरण रति मोरे, अनुदिन बढ़ऊ अनुग्रह तोरे, जेहि विधि नाथ होए हित मोरा, करहूं सो बेगि दास प्रभु तोरा

श्री सुन्दर कांड और राम राज्याभिषेक के प्रसंग के साथ ही 9 दिवसीय श्री राम कथा ने लिया विश्राम पूज्य राजन जी महाराज ने 9 दिन श्रद्धालुओं को कथा के माध्यम से प्रभु चरणों...
पंजाब

पंजाब में बड़ा आतंकी हमला 15 अगस्त से पहले नाकाम…. 2 आतंकी Modules के 4 नाबालिगों समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर : पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पंजाब पुलिस ने एक बार फिर आतंकी साजिश को नाकाम किया है। पंजाब में ISI से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ लगातार कार्रवाई की...
Translate »
error: Content is protected !!