अरोड़ा द्वारा भगत नगर में ट्यूबवैल की शुरुआत, 20 लाख रुपए की लागत के साथ मुकम्मल हुआ प्रोजैक्ट,क्षेत्र में पानी की स्पलाई की नहीं रहेगी कोई किल्लत

by
होशियारपुर  :पंजाब सरकार द्वारा शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शुरू किये गए शहरी वातावरण सुधार प्रोग्राम के अंतर्गत उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने स्थानीय वार्ड नंबर 46 के मोहल्ला भगत नगर में 20 लाख रुपए की लागत से बने नये ट्यूबवैल की शुरुआत करवाई। ट्यूबवैल की शुरुआत करवाते हुए सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि क्षेत्र निवासियों को अब पानी की सप्लाई सम्बन्धी किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।  उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने इस मौके पर कहा कि पंजाब सरकार हर इलाके में ज़रूरी सुविधाओं को यकीनी बना रही है, जिसके अंतर्गत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कई विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि होशियारपुर में नये ट्यूबवैल लगवाने, गलियों और सडक़ें बनवाने के अलावा ओपन जिमों की स्थाप्ति, बस क्यू शैल्टर बनवाने के साथ-साथ कई सभाओं-सोसायटियों को विकास कार्यों के लिए ग्रांटें बाँटी जा रही हैं, जिससे शहर के अंदर अधिक से अधिक विकास यकीनी बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में होशियारपुर में कई अहम प्रोजैक्ट मुकम्मल होने जा रहे हैं, जिनसे कई क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे को चोखी मज़बूती मिलेगी। इस मौके पर अन्यों के अलावा प्रधान ओम, मुकेश कुमार मल्ल, जोगिन्दर बाघा, लाल चंद भट्टी, जोगिन्दर आदिया, सुखदेव खोपड़, ठाकुर दास, विजय कुमार, गुलशन कुमार, देव राज, सुनील कुमार, विक्रम कुमार, नरेश कुमार आदि मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कुल हिंद किसान सभा ने दीपमाला कर मनाया फतेह दिवस

गढ़शंकर। संयुक्त किसान मोर्चा के अवाहन पर कुल हिंद किसान सभा द्वारा अलग-अलग गावों में मोदी सरकार के खिलाफ 380 दिन तक चलाए गए दिल्ली बार्डरों व अलग-अलग कार्पोरेट मालों के सामने लंबे समय...
article-image
पंजाब

डीटीएफ की शिक्षा मंत्री की रिहायश के समक्ष इंसाफ रैली 29 मई को 

गढ़शंकर : शिक्षा विभाग द्वारा संघर्षरत अध्यापक हरेन्द्र सिंह पटियाला तथा मैडम नवलदीप शर्मा को रैगुलर अवार्ड जारी न करने एवं हरेन्द्र सिंह को मिल रही मामूली तनख्वाह को भी पिछले 13 महीने से...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला : ठेकेदारी प्रथा खत्म, 65 हजार से ज्यादा कर्मचारी होंगे रेगुलर

 चंडीगढ़ :  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल ने आज कर्मचारियों के हक में पंजाब के इतिहास के अब तक के सबसे महत्वपूर्ण फैसलों में से एक लेते हुए दशकों पुरानी...
article-image
पंजाब

समस्याओं से जूझ रहे शहर के वार्ड नंबर 1 के निवासी

गढ़शंकर :14 फरवरी को होने जा रहे नगर कौंसिल के चुनाव के मद्देनजर शययहर मे राजनीतिक पार्टियों ने गतिविधियां तेज कर दी है। परंतु शहर के वोटरों का इन चुनावों को लेकर उत्साह कम...
Translate »
error: Content is protected !!