सब्जी मंडी गढ़शंकर का माहौल खराब करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी: जसवीर सिंह

by

गढ़शंकर। सब्जी मंडी आढ़ती यूनियन गढ़शंकर की एक विशेष मीटिंग सब्जी मंडी के अध्यक्ष जसवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर सब्जी मंडी में आढ़तियों को दरपेश आ रही मुश्किलों के बारे में विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर सब्जी मंडी के अध्यक्ष जसवीर सिंह और विनोद कुमार सोनी ने बताया कि कुछ दिन पहले सब्जी मंडी गढ़शंकर में करवाए गए एक कार्यक्रम के दौरान पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी की मौजूदगी में एक आढ़ती द्वारा सब्जी मंडी में रिश्वतखोरी के इल्जाम लगाए गए थे। जोकि निराधार है। अध्यक्ष जसवीर सिंह और विनोद सोनी ने कहा कि सब्जी मंडी का काम सुचारू ढंग से चल रहा है और सब्जी मंडी में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि सिर्फ सब्जी मंडी को बदनाम करने के लिए उक्त आढ़ती द्वारा बेतुके बयान दिए जा रहे हैं।ੜउन्होंने कहा कि सब्जी मंडी गढ़शंकर का माहौल खराब करने की इजाजत किसी को भी नहीं दी जाएगी। इस अवसर पर जसवीर सिंह और विनोद सोनी के अलावा मनोहर लाल, राज कुमार,मनोज कुमार, ओंकार सिंह, जितेंद्र कुमार, भूपेंद्र कुमार, विनीत कुमार,कासिम, अमन चौधरी,हरभजन सिंह सैनी, राजीव कुमार अरोड़ा, सुमित सोनी और राम आसरा आदि आढ़ती उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लापता 7 साल के बच्चे का बंद घर से मिला शव : गांव में दहशत

तरनतारन :  झब्बाल थाना क्षेत्र के अधीन गांव जगतपुरा में बुधवार दोपहर लापता हुए 7 साल के बच्चे मनराज सिंह का शव गांव के एक बंद पड़े घर के कमरे से मिला है। इस...
article-image
पंजाब

गैर-कानूनी खुदाई और ट्रांसपोर्ट कर रहे  मिट्टी से लदे 5  ट्रैक्टर-ट्रालियां और हाइड्रोलिक बकट से लेस एक ट्रैक्टर को कब्जे में लिया : माइनिंग विभाग ने पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के लिया लिखा

गढ़शंकर । माइनिंग विभाग ने सब-डिवीजन गढ़शंकर के कस्बा  कोट फतूही व अजनोहा पुलिस चौकी के तहत गैर-कानूनी खुदाई और ट्रांसपोर्ट कर रहे मिट्टी से लदे पांच ट्रैक्टर-ट्रालियां और हाइड्रोलिक बकट से लेस एक...
article-image
पंजाब

भाजपा को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ साजिश करने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़:  सच में देर हो सकती है, लेकिन उसे कभी हराया नहीं जा सकता। तथाकथित शराब घोटाले केस में आप के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल, सीनियर नेता मनीष सिसोदिया और पार्टी के अन्य साथियों...
article-image
पंजाब

खतरनाक है खालिस्तानी आंदोलन को फिर जीवित करना : हाईकोर्ट ने कर दी अहम टिप्पणी

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने खालिस्तानी आंदोलन को बढ़ावा देने के आरोपी को जमानत देने से इनकार कर दिया है। इस व्यक्ति के ऊपर दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखने और सोशल मीडिया पर...
Translate »
error: Content is protected !!