मंत्री तोमर का ट्रक : खन्ना में केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर का ट्रक लूटेरों ने पिस्तौल की नोक पर लूटा

by

खन्ना : 21 सितम्बर: लुधियाना के खन्ना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां आज तडक़े तीन व्यक्तियों ने पिस्तौल तथा तलवारें दिखा कर राष्ट्रीय मार्ग पर रुकने वाले एक ट्रक चालक से बैटरी, मोबाइल तथा करीब 400 रुपये की नकदी लूट ली। दूसरी तरफ ट्रक ड्राइवर ने बताया कि यह ट्रक कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोम की लोजिस्टिक कंपनी का है।
ट्रक ड्राइवर बनवारी लाल ने बताया कि वह नागपुर से लुधियाना जा रहा था। सुबह 4 बजे जब उसकी नींद का झटका लगा तो उसने शनि मंदिर के सामने हाइवे सर्विस रोड पर ट्रक को रोक लिया।
वह हवा के लिए थोड़ा सा शीशा खोल कर सौ गया। कुछ देर बाद बाइक पर तीन नौजवान आए। उन्होंने खुली खिडक़ी में से हाथ डालकर दरवाजा खोला। एक ने उसकी गर्दन पर तलवार रखी तथा दूसरे ने माथे पर पिस्तौल रखी। बनवारी लाल के अनुसार लूटेरों ने ट्रक की बैटरी, उसका मोबाइल फोन तथा फानपान के लिए रखी 400 रुपये की नकदी लूट ली और फरार हो गए। बनवारी लाल ने बताया कि यह ट्रक आर साई लाजिस्टिक कंपनी का है, जो कि केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर के परिवार का है। दूसरी तरफ पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

20-20 व्यक्तियों की टीमें लोगों को कोरोना की हिदायतों का पालन करने के लिए करेंगी अपील

जन सहयोग से कोरोना पर फतेह पाना होगा आसान मंत्री की ओर से बाजारों, धार्मिक स्थानों व सार्वजनिक स्थानोंपर मास्क पहनने की पुरजोर अपील मौजूदा समय में योज्य लाभार्थियों का टीकाकरण बहुत जरुरी सभी...
article-image
पंजाब

फिरोजपुर में शरबत फैक्ट्री पर फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी…. मालिक-कर्मचारी फरार

फिरोजपुर  : फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने गांव रखड़ी स्थित एक शरबत बनाने वाली फैक्ट्री पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री मालिक और कर्मचारी मौके से फरार हो गए। विभाग के अधिकारियों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के कुल्लू में 2 जगह बादल फटे : खाली करवाए गांव, 323 सड़कें बंद, 19 अगस्त तक अलर्ट

एएम नाथ : शिमला, 13 अगस्त । हिमाचल प्रदेश में मॉनसून का प्रकोप एक बार फिर तेज हो गया है। कुल्लू जिला के बंजार व आनी-निरमंड उपमंडल में बुधवार को दो अलग-अलग जगह ऊंची...
Translate »
error: Content is protected !!