जंगल में पूर्ण पाबंदी : सरकारी जंगल महिताबपुर में गैर कानूनी ढंग से घुसने पर लगाई गई पूर्ण पाबंदी

by

होशियारपुर :21 सितंबर:
जिला मजिस्ट्रेट होशियारपुर ने फौजदारी संहिता 1973(1974 एक एक्ट नंबर 2) की धारा 144 के अंतर्गत प्राप्त हुए अधिकारों का प्रयोग करते हुए सरकारी जंगल महिताबपुर में गैर कानूनी ढंग से घुसने पर पूर्ण तौर पर पाबंदी लगाने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 20 नवंबर तक लागू रहेंगे।
जिला मजिस्ट्रेट ने जारी आदेश में बताया कि वन मंडल अधिकारी दसूहा की ओर से पत्र के माध्यम से उनके ध्यान में लाया गया है कि महिताबपुर सरकारी जंगल का कुल क्षेत्र 340 एकड़(136 हैक्टर) है व वर्ष 2017-18 व 2018-19 के दौरान 290 एकड़(116 हैक्टर) क्षेत्र अवैध कब्जकारों से छुड़ाने के बाद पौधारोपण किया गया था। समय-समय पर शरारती तत्वों की ओर से महिताबपुर सरकारी जंगल में गैर कानूनी ढंग से घुस कर जंगल का नुकसान किया जा रहा है व अवैध कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। इस लिए जरुरी है कि सरकारी जंगल महिताबपुर में शरारती तत्वों को गैर कानूनी ढंग से जंगल में घुस कर जंगल का नुकसान करने से रोका जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बोड़ा स्कूल में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

एआई, ग्रीन एनर्जी, कृषि और आपदा प्रबंधन पर आधारित मॉडल रहे आकर्षण का केंद्र गढ़शंकर, 4 नवंबर। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में शिक्षा विभाग की ओर से एनसीईआरटी के दिशा-निर्देशों के तहत ब्लॉक...
article-image
पंजाब

पुरहीरा में बरसाती पानी की समस्या का होगा स्थायी समाधान : ब्रम शंकर जिम्पा : विधायक ने पुरहीरा में नाले के निर्माण का रखा नींव पत्थर

नगर निगम की ओर से मुख्य सड़कों पर 3 करोड़ की लागत से विकास कार्य करवाए जाएंगे होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : .विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने आज वार्ड नंबर 19 के पुरहीरा क्षेत्र में...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हाईवे पर लेकर नहीं जा सकते ट्रैक्टर और ट्रॉली : प्रदर्शन कर रहे किसानों को हाई कोर्ट की नसीहत

चंडीगढ़  : प्रदर्शन कर रहे किसानों के मामले को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। इस दौरान एचसी ने कहा कि हाईवे पर ट्रैक्टर और ट्रॉली लेकर नहीं जा...
article-image
पंजाब

12वें शहीद-ए-आजम भगत सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट पर धमाई का कब्जा

गांव धमाई ने गढ़शंकर की टीम को 1 – 0 हराया- अंडर 17 व 19 के छात्रों के एथलेटिक्स मुकाबले भी करवाए- गढ़शंकर :शहीद -ए-आजम स. भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर द्वारा अध्यक्ष एडवोकेट...
Translate »
error: Content is protected !!