पंजाब सरकार की ओर से व्यापारी वर्ग को राहत देने के लिए ओ.टी.एस. योजना लांच

by

होशियारपुर: पंजाब सरकार की ओर से व्यापारी वर्ग को राहत देने के लिए वन टाइम सैटेलमेंट(ओ.टी.एस) योजना पंजाब सरकार की ओर से लुधियाना में वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल की ओर से शुरु की गई। डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात, सहायक कर व आबकारी कमिश्नर जतिंदर कौर, अवतार सिंह कंग व व्यापारी वर्ग की ओर से जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स होशियारपुर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस प्रोग्राम में शमूलियत की गई।

डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि इस योजना से छोटे व मध्यमवर्गीय व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत सभी कारोबारी, जिनकी असेसमेंट 31 दिसंबर 2020 तक की जा चुकी है, वे 30 अप्रैल तक इस योजना के अंतर्गत अप्लाई कर सकते हैं। कोविड-19 महामारी में छोटे व मध्यम वर्गीय व्यापारी पर बहुत बुरा असर पड़ा है, जिसके चलते पंजाब सरकार ने व्यापारियों को टैक्स के असेसमेंट केसों के एरियर से राहत देने के लिए वन टाइम सैटेलमेंट योजना की घोषणा की है।

अपनीत रियात ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से शुरु की गई इस स्कीम के साथ कारोबारियों को जुर्माने के अलावा टैक्स से भी छूट मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस स्कीम के अंतर्गत आने वाले हर योग्य कारोबारी को इस योजना का लाभ देने के लिए संबंधित विभागों को जरुरी हिदायतें जारी की जा रही हैं। इस मौके पर आबकारी व कर विभाग के अधिकारियों के अलावा, व्यापारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वकीलों की मांगें स्वीकार करने पर खन्ना ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का जताया आभार

होशियारपुर 12 अगस्त। पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने एलएडीसी (LADC) के विरोध में हड़ताल पर बैठे वकीलों की मांगों को केंद्र सरकार द्वारा स्वीकार किए जाने पर केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन...
article-image
पंजाब

कृषि कानून रद्द नहीं किए गए तो उत्तर प्रदेश, उतराखंड व पंजाब सहित तमात राज्य में भाजपा को वोट की चोट देने चलेगा अभियान: युद्धवीर सिंह व हरपुरा

दिल्ली : मुजफरनगर में किसान महापंचायत में लाखों की संख्यां में किसानों ने पहुंच कर केंद्र सरकार को बता दिया कि किसान इस कृषि कानूनों के खिलाफ अंत तक शांतमई तरीके से संघर्ष जारी...
article-image
पंजाब

भाजपा छोड़ बड़ी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी में डिप्टी स्पीकर रौड़ी की अगुआई में हुए शामिल

गढ़शंकर, 30 अप्रैल : गढ़शंकर क्षेत्र के राजनीतिक समीकरण में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला जब पनाम गांव के बड़ी संख्या में परिवारों और युवाओं ने भाजपा से नाता तोड़कर आम आदमी पार्टी...
article-image
पंजाब

Awareness Workshop Held at Rayat

Hoshiarpur/Daljit Ajnoha/Mar.17 : Under Punjab government’s “War Against Drugs” ‘(yudh Nasian Virudh) campaign, an awareness workshop was organised at Rayat Bahra Professional University, Hoshiarpur, on the directions of Deputy Commissioner Hoshiarpur Ms. Ashika Jain...
Translate »
error: Content is protected !!